Gujarat Shocker: लड़के को दूसरे समुदाय की लड़की से प्यार करना पड़ा भारी, युवक की पीट-पीटकर हत्या

गुजरात के राजकोट में एक 22 साल के मिथुन ठाकुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. उसका दोष था कि उसने 18 साल की सुमैया कादिवार से प्यार किया था. जानकारी के मुताबिक, मिथुन बिहार का रहने वाला है. वह राजकोट में रहकर एक स्थानीय कारखाने में काम करता था

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

Gujarat Shocker: गुजरात के राजकोट में एक 22 साल के मिथुन ठाकुर (Mithun Thakur) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. उसका दोष था कि उसने 18 साल की सुमैया कादिवार से प्यार किया था. जानकारी के मुताबिक, मिथुन बिहार का रहने वाला है. वह राजकोट में रहकर एक स्थानीय कारखाने में काम करता था. वह जंगलेश्वर मेन रोड स्थित राधा कृष्ण सोसायटी (Radha Krishna Society) में रहता था. इसी सोसायटी में रहने वाली एक 18 साल की सुमैया कादिवार (Sumaiya Kadiwar) भी रहती थी. दोनों के बीच प्रेम होने के बाद एक दूसरे से शादी करना चाहते थे.

इस बात की जानकारी लड़की के परिवार वालों को लग गई थी. जिसका वे विरोध कर रहे हैं. इस बीच बीते सोमवार को मिथुन ठाकुर ने सुमैया को फोन किया. यह फोन सुमैया के भाई साकिर ने गलती उठाया. इसके बाद दोनों के बीच काफी नोकझोंक हुई. नोकझोंक ज्यादा बढ़ने के बाद थोड़ी ही देर बाद साकिर अपने  तीन अन्य साथियों के साथ मिथुन के घर पहुंच गया. वहां भी मिथुन के साथ नोकझोंक हुई. नोकझोंक बढ़ने के बाद सभी लोगों ने मिथुन की पिटाई करने लगे. जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया. यह भी पढ़े: Gujarat Shocker: पति ने की पत्नी के प्रेमी की हत्या, चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

मिथुन के पिटाई के बाद साकिर  अपने साथियों के साथ उसे बेहोश अवस्था में छोड़कर वहां से फरार हो गया.  जिसके बाद पड़ोसियों ने मिथुन को बेहोश देखा तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया. जहां ब्रेन हेमरेज के चलते उसी मौत हो गई. वही इसकी खबरजब सुमैया को पता चली तो उसने भी कलाई काटकर आत्महत्या की कोशिश की. लेकिन उसे बचा लिया गया है. फिलहाल सुमैया का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी