देश

Gujarat Shocker: पति ने की पत्नी के प्रेमी की हत्या, चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

गुजरात के राजकोट से हत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी की कथित तौर पर हत्या कर दी. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि 35 वर्षीय व्यक्ति को पिछले हफ्ते अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया था.

Gujarat Shocker: पति ने की पत्नी के प्रेमी की हत्या, चाकू मारकर उतारा मौत के घाट
क्राइम सीन (Photo Credits: Twitter)

राजकोट: गुजरात (Gujarat) के राजकोट (Rajkot) से हत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी की कथित तौर पर हत्या कर दी. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि 35 वर्षीय व्यक्ति को पिछले हफ्ते अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया था. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की पहचान हसमुख कमालिया के रूप में हुई है जबकि पीड़ित की पहचान अतुल केशवाला के रूप में हुई है. 16 सितंबर को उस व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी और मामले में मामला दर्ज किया गया था. कमालिया दो बच्चों के पिता हैं जबकि केशवाला अविवाहित थे. Surat Shocker: घर से भागकर प्रेमी से शादी रचाने के लिए लड़की ने रची साजिश, पूरे परिवार को खिलाया जहर वाला पराठा.

गिर-सोमनाथ जिले की तलाला पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृतक दोनों युवक जेपुर (गिर) गांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने बताया कि केशवाला की हत्या 16 सितंबर की रात सासन-तलाला रोड पर गलियाद गांव के पास हुई थी. हत्या तब की गई जब वह तलाला से अपने गांव लौट रहा था.

रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से कहा गया है कि केशवाला कमलिया की पत्नी से रोजाना फोन पर बात करता था और कथित तौर पर प्यार करता था. महिला के पति को दोनों के रिश्ते पर शक हुआ. एक दिन उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी और केशवाला के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग सुनी और केशवाला को मारने का मन बना लिया. कमलिया ने 16 सितंबर की रात केशवाला को गलियांड कस्बे के पास रोका और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2021 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).