Surat Gangrape: गुजरात के सूरत में नाबालिग से घिनौनी हरकत, नवरात्रि उत्सव के दौरान नाबालिग से गैंगरेप

गुजरात के सूरत जिले में नवरात्रि उत्सव के दौरान दोस्तों के साथ गई 17 वर्षीय लड़की से तीन लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo : X)

Surat Gangrape: गुजरात के सूरत जिले में नवरात्रि उत्सव के दौरान दोस्तों के साथ गई 17 वर्षीय लड़की से तीन लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हितेश जोयसर ने कहा कि मंगरोल तालुका में मोटा बोरसारा गांव के बाहरी हिस्से में एक सुनसान इलाके में नाबालिग लड़की के साथ मंगलवार रात करीब 11 बजे दुष्कर्म किया गया. घटनास्थल कोसम्बा थाना क्षेत्र के तहत आता है. इस वारदात के कुछ दिन पहले वडोदरा के बाहरी इलाके में एक अन्य नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था. उस वक्त वह भी अपने दोस्तों के साथ बाहर गई थी.

पुलिस अधीक्षक ने बताया, “ नाबालिग लड़की अपनी कोचिंग कक्षा के बाद अपने मित्रों से मिलने के लिए ‘किम’ गई थी. रात करीब साढ़े 10 बजे उसने अपने दो दोस्तों के साथ आईसक्रीम खाई. वह और उसके दो (पुरुष) मित्र मोटा बोरसारा गांव के पास सुनसान जगह पर बैठे हुए थे तभी तीन व्यक्ति उनके पास आए. तीनों ने लड़की को पकड़ लिया जबकि उसके दोस्त वहां से भाग गए. इसके बाद उन्होंने लड़की के साथ बलात्कार किया और फिर उसका व उसके दोस्तों के फोन लेकर फरार हो गए.

ये भी पढें; Kolkata Doctor Rape Murder: संजय रॉय ने ही किया डॉक्टर का रेप और मर्डर, CBI ने दाखिल की चार्जशीट; CCTV फुटेज से हुए कई खुलासे

पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि एक बाइक जब्त की गई है तथा दो आरोपियों की पहचान कर ली गई है. उनके पकड़े जाने के बाद हम तीसरे आरोपी को भी पकड़ लेंगे. लड़की के दोस्तों ने वहां से भागते हुए स्थानीय लोगों को इस बाबत जानकारी दी, जो आंधे घंटे के अंदर इलाके में पहुंच गए. उन्होंने खोज अभियान शुरू किया और पुलिस को भी सूचित कर दिया. सुबूत इकट्ठा करने के लिए श्वान दस्ते एवं फॉरेंसिक दलों को भी मौके पर बुलाया गया.

पुलिस के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं में आरोपियों के मामला दर्ज कर लिया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajdhani Express Fire Video: मध्य प्रदेश में बड़ा रेल हादसा टला, तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस में अचानक लगी आग; सभी यात्री सुरक्षित

Mumbai Water Cut: BMC की बड़ी घोषणा, मुंबई के चेंबूर में 18 मई को 12 घंटे बंद रहेगी पानी की सप्लाई; चेक करें प्रभावित इलाके

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड