Gujarat: कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद गुजरात के 8 प्रमुख शहरों में नाइट कर्फ्यू में ढील

गुजरात सरकार ने राज्य के 8 प्रमुख शहरों में रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक 18 फरवरी तक के लिए नाइट कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया है.राज्य में मंगलवार को कोरोना के 2,502 नए मामले सामने आए, जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 12,05,652 हो गई.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ चुकी है. इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने राज्य के 8 प्रमुख शहरों में रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक 18 फरवरी तक के लिए नाइट कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया है.

गुजरात में मंगलवार को कोरोना के 2,502 नए मामले सामने आए, जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 12,05,652 हो गई. जबकि राज्य में 28 मौतें भी दर्ज की गई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,716 हो गई. सबसे ज्यादा अहमदाबाद में कोरोना के 894 मामले मिले थे. इसके बाद वडोदरा 546, राजकोट 173, सूरत 155, गांधीनगर 124 अन्य शामिल हैं. राज्य में कोरोना के 33 हजार से ज्यादा सक्रिय मामले हैं, जिनमें से करीब 200 की हालत गंभीर है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 3rd ODI Match Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 388 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट, बेन डकेट और जैकब बेथेल ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

कल का मौसम: पटना, गया और बेगूसराय सहित पूरे बिहार में 20 जुलाई कैसा रहेगा वेदर, यहां जानें ताजा अपडेट

India vs England, 3rd ODI Match Live Score Update: लॉर्ड्स में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड