Gujarat Elections 2022: बीजेपी ने मोरबी के मौजूदा विधायक को हटाया, रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए नदी में कूदने वाले कांतिलाल अमृतिया को दिया टिकट

बीजेपी ने मौजूदा विधायक और मंत्री ब्रजेश मेरजा को हटा दिया है और मोरबी सीट के लिए 5 बार के विधायक कांतिलाल अमृतिया को नामित किया है.

कांतिलाल अमृतिया (Photo: Twitter)

अहमदाबाद: बीजेपी ने मौजूदा विधायक और मंत्री ब्रजेश मेरजा को हटा दिया है और मोरबी सीट के लिए 5 बार के विधायक कांतिलाल अमृतिया को नामित किया है. गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने मोरबी विधानसभा सीट से कांतिलाल अमृतिया को टिकट दिया है. कांतिलाल मोरबी हादसे के समय चर्चा में आए थे जब वह रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए नदी में कूद गए थे. उन्होंने लोगों को बाहर निकालने में मदद की थी. पूर्व CM विजय रुपाणी और पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव.

स्थानीय निवासी अब इसे हाल ही में पुल ढहने की त्रासदी से जोड़ रहे हैं, जिसमें 51 बच्चों सहित 141 लोगों की जान चली गई थी. हालांकि, पार्टी सूत्रों ने ब्रजेश मेरजा को हटाने के फैसले के साथ इस तरह के किसी भी संबंध से इनकार किया है. वह 2017 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा के लिए चुने गए, 2020 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए और 2021 के उप-चुनाव में वे भाजपा से चुने गए.

कांतिलाल अमृतिया एक अनुभवी भाजपा नेता हैं और 1995 से 2017 तक विधानसभा के लिए चुने गए. वह हाल ही में पुल गिरने के दौरान खबरों में थे, जब उन्होंने नदी में छलांग लगा दी और कुछ लोगों की जान बचाई और दूसरों को बचाने में मदद की.

मोरबी सीट से पार्टी प्रत्याशी चुने जाने के बाद कांतिलाल ने कहा, "मैंने जीवन भर समाज की सेवा की है, जब मैं विधानसभा के लिए निर्वाचित नहीं हुआ तब भी समाज के लिए मेरी सेवा जारी रही, जिसके कारण मोरबी के लोग मुझसे प्यार करते हैं. अगर केंद्र सरकार मोरबी के लोगों के लिए दिल्ली से एक रुपया भी भेजेगी, तो मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि एक रुपया लोगों तक पहुंचे."

कांग्रेस जिला समिति के अध्यक्ष जयंतभाई पटेल ने कहा कि कांग्रेस दोनों नेताओं के बीच मतभेदों का फायदा उठाने जा रही है. मोरबी के लोग भाजपा और उसके नेतृत्व से नाराज हैं और सिर्फ चेहरा बदलने से पार्टी को संकट से नहीं बचाया जा सकता.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड