GBS Cases in India: भारत में गिलियन-बैरे सिंड्रोम के मामले बढ़े, असम में 17 वर्षीय लड़की की मौत

भारत में गिलियन-बैरे सिंड्रोम (GBS) के मामले में बढ़ने शुरू हो गए हैं. असम में 17 वर्षीय लड़की गिलियन-बैरे सिंड्रोम के कारण जा चली गई. लड़की की तबियत ख़राब होने के बाद हाल ही में जांच के बाद इस बीमारी का पता चला था. बच्ची का इलाज चल रहा था. लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.

Guillain-Barre Syndrome (Photo Credits Twitter)

GBS Cases in India: भारत में गिलियन-बैरे सिंड्रोम (GBS) के  मामले में बढ़ने शुरू हो गए हैं. असम में 17 वर्षीय लड़की गिलियन-बैरे सिंड्रोम के कारण  जा चली गई. लड़की की तबियत ख़राब होने के बाद हाल ही में जांच के बाद इस बीमारी का पता चला था. बच्ची का इलाज चल रहा था. लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.

महाराष्ट्र में अब तक 140 संदिग्ध मरीज पाए गए

वहीं शनिवार को महाराष्ट्र में बढ़ते गिलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग नेएक आंकड़ा जारी किया है. विभाग के अनुसार, अब तक 140 संदिग्ध मरीज पाए गए हैं, जिनमें से 98 मामलों में जीबीएस की पुष्टि हुई है. इस दौरान 4 संदिग्ध मौतें भी हुई हैं. यह भी पढ़े: Maharashtra GBS Case: महाराष्ट्र में गिलियन-बर्रे सिंड्रोम के मामले बढ़ने से मचा हड़कंप, बीमारी से राज्य में पहली मौत; पुणे में संक्रमितों की संख्या 100 के पार पहुंची

पुणे में भी मिले कई GBS के मामले

पुणे नगर निगम (एमसी) से 26, पुणे नगर निगम क्षेत्र के नए जोड़े गए गांवों से 78, पिंपरी चिंचवड़ एमसी से 15, पुणे ग्रामीण क्षेत्र से 10 और अन्य जिलों से 11 मरीज हैं. अभी 18 मरीज वेंटिलेटर पर हैं, जिन्हें विशेष देखरेख में रखा गया है. स्वास्थ्य विभाग मरीजों का इलाज और निगरानी लगातार कर रहा है.

इससे पहले 31 जनवरी को महाराष्ट्र के पुणे में भी जीबीएस के कई मामलों की पुष्टि हुई थी. इस संबंध में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़े भी जारी किए थे. महाराष्ट्र राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 30 जनवरी तक गिलियन बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के 130 संदिग्ध मामलों की पहचान की गई है। इनमें से 73 मामलों में जीबीएस की पुष्टि हो चुकी है.3 मरीजों की मौत हो चुकी है.

इन प्रभावित मरीजों में से 25 पुणे नगर निगम क्षेत्र से, 74 नए जोड़े गए गांवों से, 13 पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम से, 9 पुणे ग्रामीण क्षेत्र से और 9 अन्य जिलों से हैं.

(इनपुट आईएएनएस)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\