राजस्थान: फेरों के दौरान दूल्हे ने की इस महंगी बाइक की मांग, दुल्हन मंडप में हुई बेहोश

लड़की के मां-बाप से जितना बन पड़ता है वो सब कुछ बेटी की शादी में देते हैं. शादी में कोई कमी न हो इसलिए लोन भी लेते हैं. शादी में वो पैसे प्रॉपर्टी के साथ-साथ अपने कलेजे का टुकड़ा अपनी बेटी को भी दान करते हैं. इसके बावजूद वर पक्ष का लालच खत्म नहीं होता है....

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Pixabay)

लड़की के मां-बाप से जितना बन पड़ता है वो सब कुछ बेटी की शादी में देते हैं. शादी में कोई कमी न हो इसलिए लोन भी लेते हैं. शादी में वो पैसे प्रॉपर्टी के साथ-साथ अपने कलेजे का टुकड़ा अपनी बेटी को भी दान करते हैं. इसके बावजूद वर पक्ष का लालच खत्म नहीं होता है. ये बात शास्त्रों में भी कही गई है कि कन्यादान से बड़ा दान कुछ नहीं होता है. लेकिन ये बाद समाज में मौजूद लालची लोगों के पल्ले नहीं पड़ती और वो अपने बेटे की बोली लगाने के लिए समाज में निकल पड़ते हैं और जहां बेटे का दाम ज्यादा मिलता है वहां शादी पक्की कर देते हैं. राजस्थान में शादी के दौरान दहेज का एक मामला सामने आया है जहां दूल्हा मंडप में फेरे लेते हुए ये कहकर रुक जाता है कि वो तब तक शादी नहीं करेगा जब तक उसे उसकी पसदं की बाइक नहीं मिलेगी. लड़के की ये बात सुनकर लड़की मंडप में ही बेहोश हो गई. लड़की वालों ने वर पक्ष को बहुत समझाने की कोशिश की कि लड़की के पिता न होने बावजूद वो लोग जैसा चाहते थे वैसे धूम धाम से उनकी आव भगत कर रहे हैं. जो मांगा वो सब दिया. इसके बाद भी वर पक्ष मनाने के लिए तैयार ही नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: दहेज के लिए अपनी ही पत्नी को उतारा मौत के घाट, पति को आजीवन कारावास और ससुराल वालों को 10-10 साल की सुनाई सजा

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन बात न मानने पर पुलिस ने उन पर दहेज का केस दर्ज करने की धमकी दी. जिसके बाद वर पक्ष शादी के लिए तैयार हो गया. लड़की पक्ष वालों ने वर पक्ष वालों से लेटर लिखवाकर दस्तखत करवाए कि शादी के बाद वो लड़की को देहज के लिए प्रताड़ित नहीं करेंगे.

दरअसल लड़के वालों ने जो बाइक मांगी थी लड़की वाले वो न देकर उसे दूसरी सस्ती बाइक दी क्योंकि उतनी महंगी बाइक देना उनके औकात से बाहर थी.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश