उज्जैन में किराना व्यापारी की पत्नी ने बेटियों का गला घोटकर फांसी लगाई
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक किराना व्यापारी की पत्नी अपनी दो बेटियों की गला घोटने के बाद फांसी पर लटक गई. महिला और उसकी बड़ी बेटी की मौत हो गई जबकि छोटी बेटी की हालत गंभीर है.
उज्जैन, 1 सितम्बर : मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक किराना व्यापारी की पत्नी अपनी दो बेटियों की गला घोटने के बाद फांसी पर लटक गई. महिला और उसकी बड़ी बेटी की मौत हो गई जबकि छोटी बेटी की हालत गंभीर है. यह मामला तराना थाना क्षेत्र का है, यहां के नाचन बोर चौराहे पर सुनील परमार का मकान है और वह सामने ही किराने की दुकान खोले हुए हैं. बुधवार की रात को वह दुकान बंद कर घर पहुंचा तो उसे पत्नी नजर नहीं आई, जब वह पहली मंजिल पर पहुंचा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई क्योंकि उसकी 28 वर्षीय पत्नी गायत्री पंखे पर लटकी हुई थी और दोनों बेटियां छह साल की हंसिका और ढाई साल की प्रियांशी जमीन पर पड़ी हुई थी.
सुनील ने तुरंत सूचना पुलिस को दी और मौके पर एंबुलेंस पहुंच गई. तीनों को तराना के अस्पताल ले जाया गया जहां गायत्री और उसकी बड़ी बेटी हंसिका को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं ढाई साल की प्रियांशी की हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए उज्जैन रेफर कर दिया गया. यह भी पढ़ें : UP Police Recruitment 2022: यूपी पुलिस में बंपर भर्ती, 26210 कांस्टेबल पदों के लिए 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन, जाने पूरी डिटेल
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक महिला ने अपनी दो बेटियों का गला घोंटा और फिर खुद फांसी के फंदे पर लटक गई. गायत्री के परिवार के लोग भी यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह थी जिसके चलते उसने यह कदम उठाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2022 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

