देश

ग्रेटर नोएडा एसएचओ की पत्नी ने झाडिय़ों में मिली नवजात को दूध पिलाया

ग्रेटर नोएडा में थाना प्रभारी की पत्नी ने नॉलेज पार्क इलाके में झाड़ियों में मिले एक शिशु को दूध पिलाया. शिशु को कपड़े में लपेट कर उसके माता-पिता ने 20 दिसंबर को शारदा अस्पताल के पास झाड़ियों में ठंड में छोड़ दिया था.

ग्रेटर नोएडा एसएचओ की पत्नी ने झाडिय़ों में मिली नवजात को दूध पिलाया
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नोएडा, 24 दिसम्बर : ग्रेटर नोएडा में थाना प्रभारी की पत्नी ने नॉलेज पार्क इलाके में झाड़ियों में मिले एक शिशु को दूध पिलाया. शिशु को कपड़े में लपेट कर उसके माता-पिता ने 20 दिसंबर को शारदा अस्पताल के पास झाड़ियों में ठंड में छोड़ दिया था.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, नवजात की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. अधिकारी ने कहा, उसे पुलिस स्टेशन लाया गया, जहां एसएचओ की पत्नी ज्योति सिंह ने स्वेच्छा से उसे स्तनपान कराने की इच्छा जताई. बच्ची भूखी थी और हम जानते थे कि बच्चे को मां के दूध के अलावा कुछ भी नहीं दिया जा सकता है. यह भी पढ़ें : Bihar: ईंट भट्ठे हादसे में पीएम के बाद CM नीतीश ने भी की मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा

पुलिस ने बताया कि बच्ची की हालत अब स्थिर है. पुलिस की टीमें इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही हैं ताकि उस व्यक्ति की पहचान की जा सके जिसने उसे छोड़ा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2022 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).