Greater Noida: घने कोहरे में कंटेनर से टकराकर पलटी बस, एक की मौत; हादसे का दर्दनाक Video आया सामने
Noida Accident (Photo: Twitter)

दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे की चादर बिछी हुई है. दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे की वजह से एक बस पलट गई. दनकौर थाना क्षेत्र में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सामने बड़ा हादसा हुआ. बस के आगे चल रहा कंटेनर अचानक रुकने से बस पीछे से टकरा गई. इस हादसे में करीब 20 लोग घायल हैं और एक शख्स की मौत हो गई है.

पुलिस ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्रांतर्गत यात्री बस जो कि कंटेनर के पीछे थी अचानक कंटेनर के रुकने के कारण व अधिक कोहरा होने के कारण बस पीछे से टकराकर रेलिंग से नीचे उतर गयी. पुलिस द्वारा सभी घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया.

घटनास्थल से दर्दनाक वीडियो सामने आए हैं.