देश

Kerala Shocking: दादी के युवा प्रेमी ने होटल में डेढ़ साल की बच्ची की डूबाकर की हत्या, पुलिस से कहा- दूध पीने के दौरान रूक गई थी सांस

केरल में एक उम्रदराज महिला के युवा प्रेमी ने डेढ़ साल की पोती को डूबा कर मार दिया. अधिकारी के मुताबिक, आरोपी इस बात से खुश नहीं था कि बच्चों के पिता ने उन्हें उनकी दादी के पास छोड़ दिया था.

Kerala Shocking: दादी के युवा प्रेमी ने होटल में डेढ़ साल की बच्ची की डूबाकर की हत्या, पुलिस से कहा- दूध पीने के दौरान रूक गई थी सांस
(Photo Credit : Pixabay)

कोच्चि, 9 मार्च: केरल (Kerala) में यहां स्थित एक होटल में एक उम्रदराज महिला के युवा प्रेमी (Grandmothers lover) ने उसकी (महिला की) डेढ़ साल की पोती को कथित तौर पर डूबा (Baby Girl Drowned) दिया. पुलिस ने बुधवार को यह बताया. उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में आरोपी जॉन विनय डिक्रूज (27) को गिरफ्तार कर लिया गया है. Noida: अवैध संबंध के चलते हुई हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

महिला कथित तौर पर एक यौन कर्मी है और वह हो अपने दो पोते-पोती (डेढ़ साल की एक पोती और पांच साल के उसके भाई) तथा अपने प्रेमी के साथ होटल गई थी. बाद में शाम को, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि शुरुआत से पुलिस ने बच्ची की मौत को संदिग्ध माना था और उसकी दादी और महिला के प्रेमी की इस कहानी पर यकीन नहीं किया था कि दूध पीने के दौरान बच्ची की सांस रूक गई.

अधिकारी ने बताया कि शुरूआती पूछताछ के बाद डिक्रूज को जाने की अनुमति दे दी गई और यहां पल्लुर्थी में अपने घर पहुंचने पर उसने अपनी मां के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया. इसके बाद, आरोपी की मां ने पल्लुर्थी पुलिस थाने को सूचना दी और वहां के अधिकारियों ने डिक्रूज को गिरफ्तार कर लिया.

अधिकारी के मुताबिक, आरोपी इस बात से खुश नहीं था कि बच्चों के पिता ने उन्हें उनकी दादी के पास छोड़ दिया था. पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि उसकी मां काम के लिए तीन महीने से विदेश में है. उन्होंने बताया कि यही कारण है कि दोनों बच्चे अपनी दादी के पास थे.

इस बीच, बच्ची के स्वस्थ नहीं होने की सूचना दिये जाने पर स्वदेश लौटी उसकी मां ने मीडिया से कहा कि उसे यहां पहुंचने पर अपनी बेटी की मौत के बारे में पता चला. उसने कहा कि उसकी सास कई आपराधिक मामलों में संलिप्त है, जिस बारे में उसे अपनी शादी के बाद पता चल पाया था, जो कि एक प्रेम विवाह था. पुलिस ने बताया कि बच्ची को अस्पताल पहुंचाने से पहले उसकी मौत हो चुकी थी. मामले की जांच जारी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2022 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).