पंजाब में 200 लाख टन के करीब हो चुकी धान की सरकारी खरीद, देशभर में कुल 69 फीसदी की हुई खरीदी

पंजाब में धान की सरकारी खरीद चालू खरीफ विपणन सीजन में 200 लाख टन के करीब हो चुकी है, जोकि अब तक देशभर में हुई कुल खरीद का 69 फीसदी है. देशभर में सरकारी एजेंसियों ने किसानों से 17 नवंबर तक 286.79 लाख टन धान खरीदा है, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान 241.78 लाख टन धान की खरीद हुई थी.

धान की खरीद (Photo Credits: Facebook)

नई दिल्ली, 19 नवंबर: पंजाब में धान की सरकारी खरीद चालू खरीफ विपणन सीजन में 200 लाख टन के करीब हो चुकी है, जोकि अब तक देशभर में हुई कुल खरीद का 69 फीसदी है. देशभर में सरकारी एजेंसियों ने किसानों से 17 नवंबर तक 286.79 लाख टन धान खरीदा है, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान 241.78 लाख टन धान की खरीद हुई थी. धान की सरकारी खरीद के ये आंकड़े बुधवार को केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय से मिली. आंकड़ों के अनुसार, सरकारी एजेंसियों ने किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी)पर पिछले साल से 18.61 फीसदी ज्यादा धान की खरीद की है. पंजाब में 199.32 लाख टन धान की खरीद हुई है, जोकि कुल खरीद का 69.41 फीसदी है.

धान की कुल खरीद में हरियाणा का योगदान 19 फीसदी है जबकि अन्य राज्यों का योगदान 12 फीसदी से भी कम है. इससे जाहिर होता है कि पंजाब और हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों में धान की सरकारी खरीद की रफ्तार अभी काफी सुस्त है. सरकार ने चालू खरीफ सीजन के लिए धान का एमएसपी 1,868 रुपये (कॉमन ग्रेड) प्रतिक्विंटल तय किया है जबकि ग्रेड-ए धान का एमएसपी 1,888 रुपये प्रतिक्विंटल तय किया है.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश, गोपाष्टमी पर हर गो-आश्रय स्थल पर हो कार्यक्रम

मंत्रालय ने बताया कि अब तक 24.78 लाख किसानों से एमएसपी पर खरीदे गए धान का मूल्य 54147.38 करोड़ रुपये है. वहीं, मूंग, उड़द, मूंगफली की सरकारी खरीद 17 नवंबर तक 60100.06 टन हुई है. इसके अलावा, भारतीय कपास निगम द्वारा किसानों से एमएसपी पर करीब 16,04,413 गांठ (एक गांठ में 170 किलो) कपास की खरीद की गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट