VIDEO: न्याय मांगने गई महिला को पुलिस स्टेशन में कर्मचारियों ने पीटा, बाहर आकर रोते हुए लगाया आरोप, गोरखपुर का वीडियो आया सामने

पुलिस का कई बार अमानवीय चेहरा सामने आता है. आम लोगों को अपनी शिकायत पुलिस स्टेशन लेकर जाने में भी डर लगने लगा है. ऐसे ही एक बार ओर उत्तर प्रदेश की पुलिस की बेरहमी सामने आई है.

Credit-(X,@nedricknews)

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: पुलिस (Police) का कई बार अमानवीय चेहरा सामने आता है. आम लोगों को अपनी शिकायत पुलिस स्टेशन लेकर जाने में भी डर लगने लगा है. ऐसे ही एक बार ओर उत्तर प्रदेश की पुलिस की बेरहमी सामने आई है. गोरखपुर (Gorakhpur) के थाना बांसगांव में एक महिला जो की पुलिस स्टेशन में न्याय की उम्मीद लेकर आई थी. उसके साथ पुलिस कर्मियों ने जमकर मारपीट की. महिला ने बाहर आकर पुलिस कर्मियों और दरोगा पर आरोप लगाया. इस दौरान एक शख्स ने जब मोबाइल शुरू करके दरोगा से मारपीट को लेकर सवाल किए तो उन्होंने इनकार कर दिया और महिला भी रोते हुए पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाती रही.

इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया X पर @nedricknews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: पुलिस हुई बेलगाम! कार ड्राइवर के साथ की बाल पकड़कर मारपीट, गाड़ी के कैमरे में रिकॉर्ड हुई करतूत, आगरा का वीडियो आया सामने

पुलिस स्टेशन में महिला के साथ मारपीट

न्याय की उम्मीद टूटी

मामले के अनुसार, महिला किसी मामले में न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंची थी, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों उसकी बात सुनने के बजाय उसके साथ मारपीट कर दी. महिला ने बाहर आकर बताया कि पुलिसवालों ने उसके साथ मारपीट की और वीडियो (Video) बनाने पर वीडियो भी डिलीट कर दिया.

वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है. महिला रोते हुए पुलिस पर आरोप लगा रही है, जबकि जब एक शख्स ने दरोगा से सवाल पूछा, तो उन्होंने मारपीट से इनकार कर दिया.इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराज़गी है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

सूरत समाचार 16 जुलाई, 2026: हल्की बूंदाबांदी के साथ मध्यम बारिश के आसार, बाढ़ राहत पैकेज, यूएई से निर्वासित भारतीय और वकील पर दुष्कर्म आरोप समेत पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में

रांची समाचार 16 जुलाई, 2026: आज गरज के साथ बारिश की संभावना! आयकर छापे, रिम्स में सीटें बढ़ीं और मतदाता अभियान समेत पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में

मुंबई समाचार 16 जुलाई, 2026: कैसा रहेगा आज का मौसम? नवी मुंबई हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, कोस्टल रोड पर आग और किसानों के कर्ज माफ, पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में

पटना लेटेस्ट न्यूज टुडे जुलाई 16th, 2026: आज कैसा रहेगा मौसम? AI पहल, हाईकोर्ट फैसला और बंटी यादव एनकाउंटर समेत यहां पढ़े शहर की प्रमुख खबरें एक क्लिक में