देश

अच्छी पत्नी और पैसों की बारिश के लिए इस शख्स ने किया कुछ ऐसा जिसे जानकार सभी के उड़े होश, पुलिस ने किया अरेस्ट

घटना के सामने आने से पूरे इलाके में हडकंप मच गया है. अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजा हैं.

अच्छी पत्नी और पैसों की बारिश के लिए इस शख्स ने किया कुछ ऐसा जिसे जानकार सभी के उड़े होश, पुलिस ने किया अरेस्ट
File Photo

महाराष्ट्र के नंदुरबार में अच्छी पत्नी और पैसे की बारिश के लिए जादू-टोना करने की चौकाने वाली घटना सामने आई है. पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उन्हें अरेस्ट किया है. एक मराठी वेबसाइट की खबर के अनुसार पुलिस की तफ्तीश में यह सामने आया है कि आरोपी ने पैसे और अच्छी पत्नी के लिए अघोरी पूजा करवाई थी. बताया जा रहा है कि इस पूजा के लिए आरोपीयों ने इलाके के कुछ युवाओं को भी अपने साथ जोड़ा और आरोपी ने अपने घर में ही इस घटना को अंजाम दिया था.

वहीं इस घटना के सामने आने से पूरे इलाके में हडकंप मच गया है. अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया हैं. यह घटना तब सामने आई जब इस घटना में शामिल एक युवक ने आकर पूरी कहानी अपने घरवालों को बताई.

यह भी पढ़े: छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला आचार्य कृष्णानंद हुआ गिरफ्तार, बंद कमरे में करता था ऐसी हरकत

युवक के परिजनों ने फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस फ़ौरन हरकत में आई और उन्होंने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2018 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).