देश

छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला आचार्य कृष्णानंद हुआ गिरफ्तार, बंद कमरे में करता था ऐसी हरकत

छात्राओं के बयान के बाद पुलिस ने बाबा कृष्णानंद के खिलाफ पोक्सो एक्ट व धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं पुलिस ने बाबा कृष्णानंद को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था

छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला आचार्य कृष्णानंद हुआ गिरफ्तार, बंद कमरे में करता था ऐसी हरकत
प्रतीकात्मक तस्वीर

हिसार. आश्रमों में बाबाओं के द्वारा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पिछले कुछ महीनों पर नजर डालें तो कई बाबा इस काली करतूत के कारण हवालात के अंदर भी जा चुके हैं. ऐसा ही एक नया मामला हिसार से सामने आया है. पुलिस ने गुरुकुल की छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में बाबा कृष्णानंद को गिरफ्तार किया है. इस काम में प्राचार्या उसका सहयोग करती थी.

बता दें कि हांसी के निकटवर्ती गांव घिराए कन्या में गुरुकुल के संचालक बाबा कृष्णानंद पर दसवीं की छात्राओं ने आरोप लगाया है कि छेड़छाड़ करता था. बाबा कृष्णानंद के इस काले करतूत का खुलासा उस वक्त हुआ जब के पीड़ित लड़की ने हेल्पलाइन पर फोन कर के पुलिस बात की जानकारी दी. उसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है. जब पुलिस ने पूछताछ शुरु किया तो दर्जनभर से ज्यादा लड़कियों ने इस बाबा के काले कांड का खुलासा किया.

करता था ऐसी हरकत

पीड़ित लड़कियों ने पुलिस को बताया कि प्राचार्या सुनीता शर्मा रात में एक छात्र को चुनकर संचालक आचार्य कृष्णानंद के कमरे में भेजती थी. जहां बाबा उनके साथ अश्लील हरकतें करता था. पाखंडी बाबा कमरे के अंदर छात्राओं के चेहरे पर हाथ फेर कर अश्लील हरकतें करता था. अगर कोई लड़की विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाती थी. जान से मारने की धमकी दी जाती थी. साथ ही उसका नाम भी गुरुकुल से नाम काटने की बात कहते थे.

कृष्णानंद गया जेल

छात्राओं के बयान के बाद पुलिस ने बाबा कृष्णानंद के खिलाफ पोक्सो एक्ट व धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं पुलिस ने बाबा कृष्णानंद को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था. जहां पुलिस ने अदालत से रिमांड की मांग नहीं की. जिसके बाद अदालत ने उसे जले भेज दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2018 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).