Mumbai Metro 3 Update: मुंबईकरों के लिए खुशखबरी! BKC से वर्ली के बीच 10 अप्रैल तक दौड़ेगी अंडरग्राउंड मेट्रो!
मुंबई में रहने वाले लाखों लोगों के लिए खुशखबरी है. अप्रैल महीने में चिलचिलाती गर्मी से यात्रा के दौरान से परेशान होने की अब जरूरत नहीं पड़ेगी. मुंबई मेट्रो-3, जिसे Aqua Line के नाम से जाना जाता है. उसके दूसरे चरण काम पूरा हो गया और इसकी सेवाएं 10 अप्रैल तक बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) से वर्ली तक शुरू होने की उम्मीद हैं
Mumbai Metro 3 Update: मुंबई में रहने वाले लाखों लोगों के लिए खुशखबरी है. अप्रैल महीने में चिलचिलाती गर्मी से यात्रा के दौरान से परेशान होने की अब जरूरत नहीं पड़ेगी. मुंबई मेट्रो-3, जिसे Aqua Line के नाम से जाना जाता है. उसके दूसरे चरण काम पूरा हो गया और इसकी सेवाएं 10 अप्रैल तक बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) से वर्ली तक शुरू होने की उम्मीद हैं. अब तक यह भूमिगत मुंबई मेट्रो केवल BKC तक ही चल रही थी.
दूसरे चरण काम पूरा होने के बाद बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) से वर्ली तक सेवा शुरू होगी. इनके बीच धारावी और सिद्धिविनायक मंदिर जैसे प्रमुख स्टेशन आएंगे. जिन स्टेशनों से होकर यह ट्रेन गुजरेगी. उम्मीद जताई जा रही है कि BKC और वर्ली के बीच मेट्रो की सेवा शूर होने से यात्रा का समय कम होगा और भीड़-भाड़ में कमी आएगी. यह भी पढ़े: Mumbai Metro 3 Video: मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो जल्द होगी शुरू, आरे-बीकेसी को जोड़ने वाली मेट्रो एक्वा लाइन 3 का पहला वीडियो आया सामने
मुंबई मेट्रो-3 (Aqua Line) के चरण-wise विवरण:
पहला चरण : आरे से BKC तक
Aqua Line का पहला हिस्सा 12.69 किमी लंबा है, जो 7 अक्टूबर 2024 को जनता के लिए खोला गया. इसमें प्रमुख स्टेशन जैसे BKC, बांद्रा कॉलोनी सांताक्रूज, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSMIA) T1, सहार रोड, CSMIA T2, मारोल नाका, अंधेरी, SEEPZ और आरे कॉलोनी JVLR शामिल हैं.
BKC से वर्ली के बीच के स्टेशन
-
धारावी
-
शीतलादेवी मंदिर
-
दादर
-
सिद्धिविनायक मंदिर
-
वर्ली
-
आचार्य अत्रे चौक
तीसरा चरण : वर्ली से कफे परेड के बीच के स्टेशन
-
नेहरू साइंस सेंटर
-
महालक्ष्मी
-
मुंबई सेंट्रल
-
ग्रांट रोड
-
गिरगांव
-
कालबादेवी
-
CSMT
-
शहीद चौक
-
चर्चगेट
-
विधान भवन
-
कफे परेड
हालांकि तीसरे चरण में नेहरू साइंस सेंटर और आचार्य अत्रे चौक के बीच का काम अभी जारी है, MMRDA का दावा है कि इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2025 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

