सोना हुआ 100 रुपये महंगा, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव
आभूषण विनिर्माताओं की ताजा खरीद से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये की बढ़त के साथ 35,570 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. हालांकि, वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में स्थिरता रही. औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 355 रुपये की बढ़त के साथ 39,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.
नयी दिल्ली. आभूषण विनिर्माताओं की ताजा खरीद से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये की बढ़त के साथ 35,570 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. हालांकि, वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में स्थिरता रही. औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 355 रुपये की बढ़त के साथ 39,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय जौहरियों की मांग बढ़ने से सोने में तेजी रही.
इस बीच, वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1,415.80 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर था. वहीं चांदी बढ़त के साथ 15.50 डॉलर प्रति औंस पर रही. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 100-100 रुपये बढ़कर क्रमश: 35,570 रुपये और 35,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. आठ ग्राम गिन्नी का भाव 27,400 रुपये प्रति इकाई पर कायम रहा. सोमवार को सोना 100 रुपये टूटा था. यह भी पढ़े-खुशखबर! सोना खरीदने का अच्छा मौका, कीमत में आई बड़ी गिरावट, जानिए ताजा रेट
चांदी हाजिर भी मंगलवार को 355 रुपये की बढ़त के साथ 39,530 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 310 रुपये लाभ से 38,710 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. चांदी सिक्का लिवाल 81,000 रुपये और बिकवाल 82,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर कायम रहा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2019 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

