Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के दाम में गिरावट, सोना 303 रुपये टूटा, चांदी 197 रुपये कमजोर
कमजोर वैश्विक संकेतों और रुपये के मूल्य में सुधार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 303 रुपये के नुकसान के साथ 49,571 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।।
नयी दिल्ली, 19 सितंबर कमजोर वैश्विक संकेतों और रुपये के मूल्य में सुधार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 303 रुपये के नुकसान के साथ 49,571 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 49,874 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की हाजिर कीमत 197 रुपये की गिरावट के साथ 57,090 रुपये प्रति किग्रा रह गई. पिछले कारोबारी सत्र में यह 57,287 रुपये प्रति किग्रा थी. यह भी पढ़ें: यात्रा रोक राहुल गांधी ने मासूम बच्ची को पहनाया सैंडल, दिल को छूने वाली है ये तस्वीर
अमेरिकी डॉलर के अपने उच्चस्तर से नीचे आने तथा एशिया की अन्य मुद्राओं के अनुरूप अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे सुधरकर 79.64 प्रति डॉलर हो गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट दर्शाता 1,662 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था जबकि चांदी 19.28 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित थी.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिकी एफओएमसी की बैठक से पहले ब्याज दरों में आक्रामक वृद्धि किये जाने की आशंका ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। इसके अलावा डॉलर के मजबूत होने से सोने में गिरावट आई.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2022 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

