देश

गोवा में 70 साल के बुजुर्ग पर महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तार

गोवा के कलंगुट इलाके में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति को एक महिला का शील कथित तौर पर भंग करने तथा उसके दोस्त पर चाकू से हमला करने के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया.

गोवा में 70 साल के बुजुर्ग पर महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- Pixabay)

पणजी: गोवा (Goa) के कलंगुट इलाके में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति को एक महिला का शील कथित तौर पर भंग करने तथा उसके दोस्त पर चाकू से हमला करने के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया. कलंगुट थाने के निरीक्षक जिब्वा दल्वी (Jibwa Dalvi) ने आरोपी की पहचान एग्नेला पेरेरा (Agnella Pereira) के तौर पर की है.

दल्वी ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत की है कि बृहस्पतिवार को कलंगुट बीच पर व्यक्ति ने उसका हाथ पकड़ कर जबरन उसे गले लगाने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि घटना को लेकर जब महिला का दोस्त पेरेरा पर बरसने लगा तो उसने उसपर चाकू से हमला कर दिया.

यह भी पढ़ें: गोवा: हिजाब न उतारने पर छात्रा को NET की परीक्षा देने से रोका गया

अधिकारी ने बताया कि पेरेरा को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में कोलवाले जेल भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2019 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).