Gland Pharma IPO: ग्लैंड फार्मा का आईपीओ निवेशकों के लिए खुला, जानिए कीमत व अन्य डिटेल्स

हैदराबाद स्थित ग्लैंड फार्मा कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आज से खुल गया है. इसके लिए कंपनी ने प्रति शेयर 1,490 रुपये से 1,500 रुपये कीमत दायरा तय किया है. निर्गम 11 नवंबर को बंद होगा. फार्मा कंपनी ने इससे पहले 6,500 करोड़ रुपये के आईपीओ की घोषणा की थी.

आईपीओ (Photo Credits: PTI)

हैदराबाद: हैदराबाद (Hyderabad) स्थित ग्लैंड फार्मा (Gland Pharma Limited) कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आज से खुल गया है. इसके लिए कंपनी ने प्रति शेयर 1,490 रुपये से 1,500 रुपये कीमत दायरा तय किया है. निर्गम 11 नवंबर को बंद होगा. फार्मा कंपनी ने इससे पहले 6,500 करोड़ रुपये के आईपीओ की घोषणा की थी. जैक मा की दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने वाली कंपनी एंट फाइनेंशियल का सूचीबद्ध होना टला

ग्लैंड फार्मा के प्रबंध निदेशक और सीईओ श्रीनिवास साधु ने हाल ही में कहा कि कंपनी ताजा इक्विटी जारी कर 1,250 करोड़ रुपये जुटाएगी. इसके अलावा कंपनी के प्रवर्तक अपने शेयर बिक्री के लिये रखेंगे. उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपने चीन स्थित प्रवर्तकों फोसुन फार्मा इंडस्ट्रियल पीटीई लिमिटेड और ग्लैंड सेलसस केमिकल्स लिमिटेड को उनकी आंशिक हिस्सेदारी बेचने की अनुमति दी है. साधु ने बताया कि आईपीओ के लिए बोली का दायरा 1,490 से 1,500 रुपये तय किया गया है.

बीते हफ्ते शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल की आईपीओ समिति ने आईपीओ के प्रबंधकों के साथ परामर्श करने के बाद एंकर निवेशकों को अंतिम तौर पर 1,29,59,089 शेयर आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूर कर दिया. एंकर निवेशकों को ये शेयर आवंटन 1,500 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर किया गया है.

ग्लैंड फार्मा ने कहा कि इस कीमत पर उसने एंकर निवेशकों से 1,944 करोड़ रुपये जुटाए हैं. कंपनी के एंकर निवेशकों में सिंगापुर सरकार, नोमुरा, गोल्डमैन सैश, मॉर्गन स्टेनली, एसबीआई म्यूचुअल फंड, एक्सिस म्यूचुअल फंड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, फिडिलिटी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, एचएसबीसी ग्लोबल इंवेस्टमेंट फंड, स्मॉल कैप वर्ल्ड फंड और द स्कॉटिश ओरिएंटल स्मॉलर कंपनीज ट्रस्ट शामिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड