देश

बुलेट ट्रेन को लेकर करो ये काम, सरकार देगी 1 लाख का इनाम

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय उच्च गति रेल निगम लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने ट्रेन के नाम और उसके शुभंकर के डिजाइन के लिए 25 मार्च तक प्रविष्टियां मांगी हैं।

बुलेट ट्रेन को लेकर करो ये काम, सरकार देगी 1 लाख का इनाम
प्रतीकात्मक फोटो (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली: जिस तरह एयर इंडिया का ‘महाराजा’ शुभंकर है उसी तरह भारत की पहली बुलेट ट्रेन का नाम और अपनी पहचान होगी. इसके लिए एनएचएसआरसीएल ने एक देशव्यापी प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की है. यह ट्रेन 2022 तक मुम्बई और अहमदाबाद के बीच चलेगी. एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय उच्च गति रेल निगम लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने ट्रेन के नाम और उसके शुभंकर के डिजाइन के लिए 25 मार्च तक प्रविष्टियां मांगी हैं.

बयान में कहा गया है कि बुलेट ट्रेन के नामकरण से उसे एक पहचान मिलेगी जो लोगों को बुलेट ट्रेन से अपनापन स्थापित करने में मदद पहुंचाएगी.’’ यह माई गर्वनमेंट डॉट इंन पर खुली ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा होगी. इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी पा सकते हैं.

विजेताओं को नकद इनाम तथा प्रमाणपत्र मिलेंगे। हर श्रेणी में पांच सांत्वना पुरस्कार होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2019 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).