जरुरी जानकारी

क्लासमेट की बोतल से पानी पीने के बाद बच्ची की मौत, वजह जानकर पुलिस हो गई हैरान

दिल्ली में अपनी दोस्त की बोतल से पानी पीने के बाद एक बच्ची की मौत हो गई. जिसके बाद से पुलिस और परिवार के लोग काफी हैरान हैं. स्कूल में पांचवी क्लास की बच्ची अपनी दोस्त की बोतल से पानी पीने के बाद उल्टियां करने लगी...

क्लासमेट की बोतल से पानी पीने के बाद बच्ची की मौत, वजह जानकर पुलिस हो गई हैरान
पानी (Photo Credits: Facebook)

दिल्ली (Delhi) में अपनी दोस्त की बोतल से पानी पीने के बाद एक बच्ची की मौत हो गई. जिसके बाद से पुलिस और परिवार के लोग काफी हैरान हैं. स्कूल में पांचवी क्लास की बच्ची अपनी दोस्त की बोतल से पानी पीने के बाद उल्टियां करने लगी. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई. फोरेंसिक टीम ने पाया कि बच्ची ने जहां उल्टी की थी उस जगह का रंग पूरी तरह से बिगड़ गया था. उन्हें वहां तेजाब के कुछ अंश मिले. फोरेंसिक टीम का कहना है कि बच्ची ने तेजाब पी लिया था.

पुलिस ने पानी की बोतल जब्त कर ली है और उसे जांच के लिए भेज दिया है. बच्ची की मौत कैसे हुई, इस बात का पता अब तक फोरेंसिक टीम लगा नहीं पाई है. ये घटना दिल्ली के हर्ष विहार का है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है. बच्ची की लाश को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: लिव इन में रह रहे कपल ने कैब ड्राइवर का किया मर्डर, कटर और उस्तरे से शव के टुकड़े कर नाले में फेंका

आपको बता दें मृतक बच्ची की उम्र 11 साल है और वो पांचवी कक्षा में पढ़ती थी. छोटी बच्ची की पानी की बोतल में तेजाब कहां से आया अब तक इस बात का पता नहीं चल पाया है. किसी ने जानबूझ कर पानी की बोतल में तेजाब रखा था या अनजाने में पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2019 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).