बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए लड़की ने की सारी हदें पार, मोबाइल टावर पर चढ़ तुड़वाया रिश्ता
अब तक हमने सिर्फ प्रेमियों को ही प्यार में टावर पर चढ़ने के किस्से सुने थे. शोले फिल्म में जिस तरह धर्मेन्द्र अपनी बसंती हेमा मालिनी के लिए टावर पर चढ़ गए थे. ऊपर चढ़ने के बाद उन्होंने मौसी जी को धमकी दी कि अगर वो उनकी और बसंती की शादी नहीं करवाएंगी तो वो कूदकर अपनी जान दे देंगे...
अब तक हमने सिर्फ प्रेमियों को ही प्यार में टावर पर चढ़ने के किस्से सुने थे. शोले फिल्म में जिस तरह धर्मेन्द्र अपनी बसंती हेमा मालिनी के लिए टावर पर चढ़ गए थे. ऊपर चढ़ने के बाद उन्होंने मौसी जी को धमकी दी कि अगर वो उनकी और बसंती की शादी नहीं करवाएंगी तो वो कूदकर अपनी जान दे देंगे. बिलकुल ऐसा ही मिलता जुलता मामला सामने आया है. लेकिन इस किस्से में लड़का टावर पर नही चढ़ा बल्कि लड़की चढ़ी थी. ये पूरा मामला आंध्र प्रदेश के वारंगल गांव का है. यहां की 21 साल की लड़की अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी. लड़की का बॉयफ्रेंड पिछले एक हफ्ते से लापता था. इस बात से लड़की काफी दुखी थी.
लड़की ने अपने प्रेमी को ढूंढने के लिए पुलिस से भी मदद मांगी लेकिन पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की. जिसके बाद लड़की ने बहुत बड़ा कदम उठाया. गांव वाले लड़की की इस हरकत से हैरान हो गए. अपने बॉयफ्रेंड का पता लगाने के लिए लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ गई. गांव वालों ने लड़की के प्रेमी को ढूंढने की कोशिश की जिसके बाद उन्हें पता चला कि लड़के के परिवार वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी है. ये खबर सुनने के बाद गुस्से में लड़की ने कहा कि उसे उसी लड़के से शादी करनी है, जिससे वह प्रेम करती है, वरना वह इस मोबाइल टावर से कूदकर अपनी जान दे देगी. स्टूडेंट यूनियन, महिला आयोग समेत गांव के अन्य लोगों ने वहां पहुंच कर लड़की से नीचे उतरने का अनुरोध किया. काफी मुश्किलों के बाद उसे नीचे उतारा गया.
यह भी पढ़ें: आत्महत्या की कोशिश करने के बाद अस्पताल में हुई प्रेमी जोड़े की शादी, परिवार वालों को मंजूर नहीं था यह रिश्ता
लड़की के बॉयफ्रेंड का पता लगाया गया. स्टूडेंट यूनियन और महिला संगठन के सदस्य उन दोनों की शादी कराने की मांग को लेकर उनके परिवार वालों के खिलाफ धरने पर बैठ गए. पुलिस के काफी समझाने पर उनके परिवार वाले आखिर उनकी शादी कराने को मान गए. बताया जाता है कि पुलिस स्टेशन के बाहर ही दोनों की शादी करा दी गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2019 03:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

