पाकिस्तान को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद में एक शख्स को पाकिस्तान को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने के लिए गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए युवक का नाम मोहसिन है. वह डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी में एक सलून चलाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहसिन ने मंगलवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर पाकिस्तान के झंडे के साथ 14 अगस्त को मनाए जाने वाले पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस की बधाई एक फोटो के जरिए दी थी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

दिल्ली (Delhi) से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad) के लोनी (Loni) इलाके में एक शख्स को पाकिस्तान (Pakistan) को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) की बधाई देने के लिए गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए युवक का नाम मोहसिन है. वह डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी में एक सैलून चलाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहसिन ने मंगलवार को अपने फेसबुक (Facebook) अकाउंट पर पाकिस्तान के झंडे के साथ 14 अगस्त को मनाए जाने वाले पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस की बधाई एक फोटो के जरिए दी थी. इसके बाद यह फोटो वायरल होने लगी.

वायरल फोटो को देख लोगों ने नाराजगी जाहिर की और फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय नेताओं को इसकी जानकारी मिली और उन लोगों ने पुलिस से शिकायत की. दरअसल, फोटो वायरल होने के बाद वॉर्ड की सभासद निशा सिंह और बीजेपी नेता सतप्रकाश ने मोहसिन के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. यह भी पढ़ें- ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नाम से WhatsApp ग्रुप चला रहा था शख्स, उठा ले गई पुलिस

बताया जा रहा है कि मोहसिन मेरठ के नेक गांव का रहने वाला है. पूछताछ के दौरान मोहसिन ने पुलिस को बताया कि उसने पाकिस्तान के फ्रेम के साथ फोटो इसलिए डाल दी क्योंकि वह उसे अच्छी लगी थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड