देश

Ghaziabad Shocker: गाजियाबाद में ठेलेवाले से सामान खरीदने गई 11 बच्ची से अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद में एक 11 साल की बच्ची से अश्लील हरकत का मामला सामने आया है. बच्ची के साथ हुई इस घिनौनी हरकत के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया हैं गिरफ़्तार आरोपी एक ठेला विक्रेता हैं. ठेला विक्रेता की यह घिनौनी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Ghaziabad Shocker: गाजियाबाद में ठेलेवाले से सामान खरीदने गई 11 बच्ची से अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
(Photo Credits Pixabay)

Ghaziabad Shocker: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक 11 साल की बच्ची से  अश्लील हरकत का मामला सामने आया है. बच्ची के साथ हुई इस घिनौनी हरकत के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया हैं  गिरफ़्तार आरोपी एक ठेला विक्रेता हैं. उसका नाम जगदीश (Accused Name jagdish) है. उसके इस हरकत को लेकर लेकर लोग गुस्से में हैं.

घटना सोमवार शाम की

जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम गाजियाबाद के मोदीनगर की एक कॉलोनी में गिरफ्तार यह व्यक्ति ठेले पर खिलौने और खाने का सामान बेच रहा था. इस बीच एक यह बच्ची सामान खरीदने के लिए ठेले पर गई. तभी आरोपी ने बहाने से उसके साथ अश्लील हरकत की. इसी बीच वहां कोई मौजूद किसी ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया. फिर उसने बच्ची के परिवार को यह वीडियो दिखाया. जिसके बाद परिवार गुस्से में आ गई और उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया

शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

परिवार वालों की तरफ से ठेले वाले की इस घिनौनी हरकत के खिलाफ केस दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने आरोपी ठेले वाले को गिरफ्तार किया हैं. फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं. यह भी पढ़े: Agra Shocker: शर्मनाक! ताजमहल घूमने आई विदेशी पर्यटक से सेल्समैन ने की अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरफ़्तार  आरोपी का नाम जगदीश

गिरफ़्तार का नाम जगदीश है. उसकी इस हरकत को लेकर लोग गुस्से में हैं. लोगों की मांग है कि ऐसे लोगों के खिलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी होनी चाहिए.  ताकि समाज में इस तरह की हरकतें करने से हर कोई डरे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2025 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).