एजेंसी न्यूज

Gas Cylinder Blast in Thane: दो वाहनों में रखे गैस सिलेंडरों में धमाका, एक घायल

महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार देर रात को खुले मैदान में एक टेम्पो और एक ट्रक में रखे गैस के कुछ सिलेंडरों में धमाका हो गया जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया. निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Gas Cylinder Blast in Thane: दो वाहनों में रखे गैस सिलेंडरों में धमाका, एक घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, आठ फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) में रविवार देर रात को खुले मैदान में एक टेम्पो और एक ट्रक में रखे गैस के कुछ सिलेंडरों में धमाका हो गया जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया. निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. ठाणे नगर निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि धमाके से दोनों वाहन और पास में खड़ी एक वैन में आग लग गई.

कदम ने कहा कि ठाणे के मीरा रोड क्षेत्र के रामनगर में देर रात पौने दो बजे तेज आवाज के साथ गैस सिलेंडरों में धमाका हुआ. अधिकारी ने कहा कि मौके पर दमकल की छह गाड़ियां भेजी गई और सोमवार सुबह लगभग पांच बजे तक आग पर काबू पाया जा सका. यह भी पढ़े: Gas Cylinder blast in Uttarakhand: उत्तराखंड के हरिद्वार में मिठाई की दुकान में गैस सिलिंडर ब्लास्ट, 20 घायल

उन्होंने कहा कि 25 वर्षीय एक स्थानीय निवासी धमाके की जगह पर मौजूद था और उसे मामूली चोट आई. उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2021 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).