Gangrape In Rajasthan: राजस्थान के बाड़मेर जिले में नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत, अपरहण के बाद गैंगरेप

राजस्थान में बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र में बुधवार को एक नाबालिग युवती का अपहरण कर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया।

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

Gangrape In Rajasthan: राजस्थान में बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र में बुधवार को एक नाबालिग युवती का अपहरण कर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया. थानाधिकारी विक्रम सिंह सांदू (Vikram Singh Sandu) ने बताया कि बुधवार सुबह परिजनों की ओर से दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया.दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी) (ए), पॉक्सो और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

उन्होंने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है. थानाधिकारी ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि मंगलवार देर शाम गांव के दो युवकों ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथसामूहिक दुष्कर्म किया. उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिवार के सभी लोग पंचायत चुनाव के लिए मतदान करने गए थे। घर पर लड़की अकेली थी। दो अज्ञात युवक घर में घुसे.  उन्होंने नाबालिग का अपहरण किया तथा उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर घर से दूर ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए. यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: कांग्रेस का योगी सरकार पर फिर हमला, कहा- भाजपा का षड्यंत्र आरोपियों को बचाने के लिए रचा जा रहा है.

थानाधिकारी ने बताया कि परिजनों के लौटने पर नाबालिग जब घर पर नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। देर शाम घर से दूर खेत में लड़की के अचेत अवस्था में पाए जाने पर उसे शिव अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बाड़मेर रेफर कर दिया गया. उन्होंने बताया कि पीड़िता का बाड़मेर के राजकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति सामान्य है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से रौंदा, राशिद खान ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs KKR, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 230 रनों का टारगेट, शुभमन गिल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Live Toss And Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड