देश

Bihar Gangrape: सारण से गैंगरेप और हत्या के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

बिहार के सारण जिले से एक महिला रेलवे कर्मचारी के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. आरोपी की पहचान धीरज कुमार के रूप में हुई है.

Bihar Gangrape: सारण से गैंगरेप और हत्या  के आरोप में आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

पटना, 26 सितम्बर: बिहार (Bihar) के सारण जिले से एक महिला रेलवे कर्मचारी के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. आरोपी की पहचान धीरज कुमार के रूप में हुई है. सुनैना देवी (30) नाम की पीड़िता से उसके अवैध संबंध थे. पीड़िता सोनपुर कस्बे के रेलवे कॉलोनी में रह रही थी और अनुकंपा के आधार पर पति की मौत के बाद उसे नौकरी मिली थी.

पुलिस ने कहा कि आरोपी पीड़िता की कार ले गया था और हर महीने उसका वेतन भी लेता था. अपने कबूलनामे में आरोपी ने बताया कि उसने पीड़िता के फ्लैट में अपने तीन और दोस्तों को आमंत्रित किया था. उन्होंने इस साल सितंबर के दूसरे सप्ताह में सुनैना के साथ गैंगरेप किया और बाद में शराब का सेवन किया. जिसके बाद सुनैना धीरज से नाराज हो गई। सारण जिले के अतिरिक्त एसपी अंजनी कुमार ने कहा कि उसने धीरज से पैसे और कार की मांग की और गैंगरेप की घटना के बारे में पुलिस से शिकायत करने की धमकी भी दी थी. यह भी पढ़े: Dombivli GangRape Case: डोंबिवली गैंगरेप केस में 2 और आरोपी गिरफ्तार, कुल संख्या 31 हुई

एएसपी ने कहा कि धीरज काफी दबाव में था, इसलिए उसने उसे मारने की साजिश रची थी. योजना के अनुसार, वह 18 सितंबर को वाराणसी गया और उसके तीन दोस्त सुनैना के फ्लैट में गए और कथित तौर पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान, पुलिस ने पीड़ित के कॉल विवरण को स्कैन किया और पाया कि धीरज को कई कॉल किए गए थे. जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया और सुनैना के गैंगरेप और हत्या की पूरी साजिश का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि हमने तीन अन्य आरोपियों की पहचान कर ली है. उन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2021 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).