Ganeshotsav 2026: भारतीय रेलवे चलाएगा 390 गणपति स्पेशल ट्रेनें, मुंबई-सावंतवाड़ी रोड के बीच 4 अतिरिक्त फेरे
ये विशेष ट्रेनें दादर, ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, माणगांव, वीर, करंजाडी, खेड़, चिपलून, सावरदा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अदावली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और जराप स्टेशनों पर रुकेंगी.
Ganeshotsav 2026: गणेशोत्सव के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. रेलवे ने देशभर में 390 गणपति स्पेशल ट्रेन सेवाएं चलाने की घोषणा की है. इसके साथ ही मुंबई (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस- CSMT) और सावंतवाड़ी रोड के बीच चार अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा. रेलवे का उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रियों को सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है. यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2026: मुंबई में गणेशोत्सव की धूम, डेढ़ दिन के गणपति विसर्जन पर पुलिस का कड़ा सुरक्षा पहरा, CCTV कैमरों से निगरानी
रेलवे के अनुसार विभिन्न जोनों में विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इनमें सेंट्रल रेलवे 262, वेस्टर्न रेलवे 64, कोंकण रेलवे 58 और साउथ सेंट्रल रेलवे 6 विशेष ट्रेन सेवाएं संचालित करेगा. इसके अलावा 8 सितंबर से मुंबई और सावंतवाड़ी रोड के बीच एक नई दैनिक एक्सप्रेस सेवा भी शुरू की गई है.
मुंबई- सावंतवाड़ी रोड के बीच चलेंगी 4 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें
सेंट्रल रेलवे ने गणेशोत्सव के मद्देनजर मुंबई और सावंतवाड़ी रोड के बीच चार अतिरिक्त विशेष फेरे घोषित किए हैं.
ट्रेन नंबर 01009 (सीएसएमटी- सावंतवाड़ी रोड स्पेशल)
प्रस्थान: दोपहर 1:45 बजे (CSMT)
आगमन: अगले दिन सुबह 3:00 बजे (सावंतवाड़ी रोड)
संचालन तिथि: 19 और 26 सितंबर 2026
ट्रेन नंबर 01010 (सावंतवाड़ी रोड- सीएसएमटी स्पेशल)
प्रस्थान: सुबह 4:05 बजे (सावंतवाड़ी रोड)
आगमन: शाम 6:15 बजे (CSMT)
संचालन तिथि: 20 और 27 सितंबर 2026
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
ये विशेष ट्रेनें दादर, ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, माणगांव, वीर, करंजाडी, खेड़, चिपलून, सावरदा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अदावली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और जराप स्टेशनों पर रुकेंगी.
कोच संरचना और टिकट बुकिंग
इन स्पेशल ट्रेनों में 2 एसी थर्ड टियर, 12 स्लीपर क्लास, 6 जनरल सेकेंड क्लास और 2 सेकेंड सीटिंग कम गार्ड ब्रेक वैन लगाए जाएंगे. ट्रेन नंबर 01009 के आरक्षित डिब्बों की बुकिंग पीआरएस (Passenger Reservation System) काउंटर, IRCTC वेबसाइट और RailOne ऐप के माध्यम से की जा सकती है. वहीं अनारक्षित डिब्बों के टिकट UTS प्रणाली के जरिए सामान्य किराए पर उपलब्ध होंगे. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि गणेशोत्सव के दौरान कोंकण रूट पर भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए अपनी सीटें समय रहते बुक करा लें, क्योंकि इस अवधि में वेटिंग लिस्ट तेजी से बढ़ सकती है.