गलवान घाटी झड़प: मनसे कार्यकर्ताओं का मुंबई में चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

लवान घाटी(Galvan Valley) में 15 जून की रात चीन के साथ हुए झड़प में जान गवाने वाले शहीद जवानों के प्रति पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. वहीं मुंबई में मनसे के कार्यकताओं ने भी चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

चीन के खिलाफ मनसे का विरोध प्रदर्शन Photo Credits ANI)

मुंबई: गलवान घाटी(Galvan Valley) में 15 जून की रात चीन के साथ हुए झड़प में जान गवाने वाले भारतीय शहीद जवानों के प्रति पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. हर कोई चाहता है कि चीन के खिलाफ कार्रवाई हो. क्योंकि चीन के धोखे  के चलते देश के 20 जवानों की जान गई है. चीन की इस नापाक हरकत के विरोध में ही मुंबई के घाटकोपर (Ghatkopar) इलाके में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकताओं ने सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने चीन का पोस्टर पोस्टर फाड़ने के साथ ही चीन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

इसके पहले भारत और चीन के बीच बड़े तनाव को लेकर पिछले हफ्ते पीएम मोदी विपक्षी पार्टी के नेताओं के साथ एक सर्वदलीय बैठक की. बैठक में सभी पार्टी के नेताओं ने इस मुसीबत की घड़ी में अपने को प्रधानमंत्री के साथ खड़े होने की बात कही. जिसके बाद पीएम मोदी ने भी गलवान घाटी की घटना को लेकर कहा कि शहीद हुए जवानों की शहादत बेकार नहीं जायेगी. यह भी पढ़े: India-China Face-Off in Ladakh: गलवान घाटी पर विदेश मंत्रालय का बयान-LAC के पार भारत ने कभी कोई कार्रवाई नहीं की, चीन का दावा पूरी तरह गलत

चीन के खिलाफ मनसे का विरोध प्रदर्शन:

हालांकि विपक्षी नेताओं में राहुल गांधी इस घटना के बाद लगातार पीएम मोदी से सवाल पूछ रहे हैं कि भारतीय सैनिक निहत्थे क्यों थे. उन्हें निहत्थे क्यों चीनी सेना के पास बातचीत के लिए जाने दिया गया. पीएम मोदी को इसके बारे में जवाब देना चाहिए. वही एक दिन पहले उन्होंने तो प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए सरेंडर मोदी कहा है. जिसका भारतीय जनता पार्टी के नेता विरोध कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड