Chhapra Elephant Video: बिहार के छपरा में बीच सड़क पर गजराज ने मचाया उत्पात, खिलौने की तरह कार को तहस नहस किया, लोग जान बचाकर भागे, एक की मौत
बिहार के छपरा में एक हाथी गुस्से में बौखला गया और जिसके कारण उसने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने इस दौरान कार को खिलौने की तरह कुचला ,तो वही एक शख्स की भी हाथी ने जान ले ली.
Chhapra Elephant Video: बिहार के छपरा में एक हाथी गुस्से में बौखला गया और जिसके कारण उसने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने इस दौरान कार को खिलौने की तरह कुचला ,तो वही एक शख्स की भी हाथी ने जान ले ली. वीडियो में देखा जा सकता है हाथी के ऊपर कुछ लोग बैठे हुए है और सड़क पर हाथी गुस्सा होकर दौड़ रहा है और लोग अपनी जान बचाते हुए भाग रहे है, हाथी दौड़ते हुए एक कार को अपना निशाना बनाता है और कार को खिलौने की तरह तहस नहस कर डालता है.
हाथी के इस हमले में एक शख्स की मौत भी हो गई है. जानकारी के मुताबिक़ छपरा जिले के एकमा के भुईली गांव में प्रसिद्ध अखाड़े का आयोजन कराया था. इस मेले को देखने के लिए हजारों लोग पहुंचे थे. इस जुलुस में अचानक एक हाथी बौखला गया और वो बेकाबू होकर सड़क पर दौड़ने लगा. गुस्साएं हाथी ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया. ये भी पढ़े:VIDEO: गुस्सैल हाथी ने अपने ही महावत को बेरहमी से कुचलकर मौत के घाट उतारा, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो
छपरा में हाथी ने सड़क पर मचाया आतंक
An elephant lost its mental balance in Ekma market of Chhapra district of Bihar, everyone is surprised to see what it did after that! #bihar #Chhapra #Viral #viralvideo pic.twitter.com/qgWqc0M5YG
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) October 13, 2024
इस दौरान हाथी ने कई गाड़ियों को कुचल दिया तो वही एक शख्स को भी पटककर मार दिया. इस दौरान कई घंटो तक मेले में अफरातफरी का माहौल बना रहा. इसके बाद महावतों ने किसी भी तरह से हाथी को भीड़ वाले इलाके से निकालकर सुनसान इलाके में पहुंचाया. कई घंटो की मशक्कत के बाद आखिरकार हाथी पर काबू पाया गया. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @sirajnoorani नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2024 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

