Nitin Gadkari Health Update: नितिन गडकरी अब हैं स्वस्थ, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया, महाराष्ट्र में अगली सभा के लिए निकल रहा हूं
महाराष्ट्र के यवतमाल में महायुति की उम्मीदवार राजश्री पाटिल के प्रचार के दौरान बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद वे स्पीच के दौरान ही मंच पर चक्कर आने पर गिर पड़े. जिसके बाद उनका इलाज हुआ. फिलहाल वे स्वस्थ हैं. वहीं स्वथ्य होने की जानकारी नितिन गडकरी सोशल मीडिया पर प्लेटफार्म फेसबुक पर पोस्ट कर दी
Nitin Gadkari Health Update: महाराष्ट्र के यवतमाल में महायुति की उम्मीदवार राजश्री पाटिल के प्रचार के दौरान बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद वे स्पीच के दौरान ही मंच पर चक्कर आने पर गिर पड़े. जिसके बाद उनका इलाज हुआ. फिलहाल वे स्वस्थ हैं. वहीं स्वथ्य होने की जानकारी नितिन गडकरी सोशल मीडिया पर प्लेटफार्म फेसबुक पर पोस्ट कर दी.
गडकरी ने लिखा, पुसद, महाराष्ट्र में रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूँ और अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूँ। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. यह भी पढ़े: Nitin Gadkari Faints During Speech: मंच पर बेहोश होकर गिरे नितिन गडकरी, यवतमाल में दे रहे थे चुनावी भाषण | Video
नितिन गडकरी अब हैं स्वस्थ्य:
स्टेज पर चक्कर आने के बाद बाद गडकरी का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा गया कि वे स्पीच दे ही रहे थे. उसी बीच वे बेहोश होकर स्टेज पर गिर पड़े. जिसके बाद उनका इलाज किया गया. फिलहाल वे स्वस्थ्य हैं.
नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ रहे हैं. वहां मतदान हो चुका है. वो अपनी पार्टी और सहयोगियों के लिए अलग-अलग जगह जाकर प्रचार कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2024 10:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

