देश

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाक LoC पर नागरिक इलाकों को बना रहा निशाना, सेना अलर्ट मोड पर

पाकिस्तान एक बार फिर से अपनी नापाक हरकतों पर उतर आया है. बीती रात भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर सटीक हथियारों से हमला करने के बाद, पाकिस्तान सेना ने बौखलाहट में भारतीय नागरिक इलाकों पर तोपों से गोलाबारी शुरू कर दी है.

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाक LoC पर नागरिक इलाकों को बना रहा निशाना, सेना अलर्ट मोड पर
Representational Image | PTI

पाकिस्तान एक बार फिर से अपनी नापाक हरकतों पर उतर आया है. बीती रात भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर सटीक हथियारों से हमला करने के बाद, पाकिस्तान सेना ने बौखलाहट में भारतीय नागरिक इलाकों पर तोपों से गोलाबारी शुरू कर दी है. इस हमले में जानबूझकर आम नागरिकों को निशाना बनाया गया. भारतीय सेना प्रमुख लगातार सीमा पर तैनात यूनिट्स के संपर्क में हैं और स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, सेना को पूरी ‘ऑपरेशनल फ्रीडम’ दी गई है ताकि पाकिस्तान की ओर से की जा रही हर नापाक कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके.

Operation Sindoor: पहलगाम हमले का बदला, ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारत ने कैसे चुने टारगेट?

सेना को निर्देश दिया गया है कि यदि पाकिस्तान की ओर से नागरिक इलाकों पर हमला होता है, तो उसे उचित और सटीक जवाब दिया जाए, ताकि दुश्मन को भविष्य में ऐसी हरकत करने से पहले सौ बार सोचना पड़े.

Operation Sindoor: जहां अजमल कसाब और डेविड हेडली को दी गई थी आतंक की ट्रेनिंग, ऑपरेशन सिंदूर में वो कैंप तबाह.

पुंछ में गुरुद्वारे पर हमला

नौ आतंकी ठिकानों को बनाया गया निशाना

भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना की संयुक्त कार्रवाई में बीती रात 'तीन सेनाओं' द्वारा एक हाई-प्रिसीजन ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के अंदर और PoK में मौजूद 9 प्रमुख आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया. इनमें वे कैंप शामिल हैं जहां से आतंकी भारत में घुसपैठ की योजना बना रहे थे.

पाकिस्तान की बौखलाहट का कारण क्या है?

दरअसल, हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत के बाद भारत सरकार और सेना ने साफ कर दिया था कि अब ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसके बाद ही भारतीय सेना ने एक निर्णायक कदम उठाया और पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं को निशाना बनाया. अब जब भारत ने सीधे आतंकी अड्डों पर वार किया है, तो पाकिस्तान बौखलाहट में आकर सीमा पर तोपों का इस्तेमाल कर रहा है.

जनता को सतर्क रहने की सलाह

सीमा पर रह रहे नागरिकों को स्थानीय प्रशासन की ओर से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. बंकरों को खोला जा चुका है और सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों की जान बचाई जा सके.

आतंक को मिलेगा करारा जवाब

इस पूरी स्थिति में भारत का रुख साफ है. आतंक को पालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. चाहे वो सीमा के इस पार हों या उस पार. सेना को फ्री हैंड देने का मतलब यही है कि अब जवाब उसी भाषा में दिया जाएगा जो दुश्मन समझे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2025 09:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).