देश

Lok Sabha Elections 2024: 13 राज्यों की इन 88 सीटों पर 26 अप्रैल को होगी वोटिंग, जानें दूसरे चरण से जुड़ी पूरी डिटेल

लोकसभा चुनाव 2024 में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल 2024 को पूरा हो चुका है. अब 18वीं लोकसभा के लिए 26 अप्रैल 2024 को दूसरे चरण के तहत 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर में वोटिंग होगी.

Lok Sabha Elections 2024: 13 राज्यों की इन 88 सीटों पर 26 अप्रैल को होगी वोटिंग, जानें दूसरे चरण से जुड़ी पूरी डिटेल
Representational Image | PTI

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल 2024 को पूरा हो चुका है. अब 18वीं लोकसभा के लिए 26 अप्रैल 2024 को दूसरे चरण के तहत 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर  में वोटिंग होगी. मतदान शुक्रवार सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे समाप्त होगा. 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 1210 प्रत्याशी मैदान में हैं. Read Also: मोदी सरकार न संविधान बदलेगी न आरक्षण नीति में बदलाव करेगी, विपक्ष के आरोपों पर अमित शाह का पलटवार.

26 अप्रैल को असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में वोटिंग होनी है.

राहुल गांधी, शशि थरूर सहित ये दिग्गज हैं मैदान में

दूसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले कुछ प्रमुख उम्मीदवारों में वायनाड से राहुल गांधी, तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के शशि थरूर और बीजेपी के राजीव चंद्रशेखर, मथुरा से हेमा मालिनी, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, बेंगलुरु ग्रामीण से डीके सुरेश और बेंगलुरु दक्षिण से तेजस्वी सूर्या शामिल हैं.

यहां दूसरे चरण के मतदान वाले राज्यों और निर्वाचन क्षेत्रों की सूची दी गई है:

  • असम: करीमगंज, सिलचर, मंगलदोई, नवगोंग, कलियाबोर
  • बिहार: किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर
  • छत्तीसगढ़: राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर
  • जम्मू और कश्मीर: जम्मू
  • कर्नाटक: उडुपी चिकमंगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु सेंट्रल, बेंगलुरु दक्षिण, चिकबल्लापुर, कोलार
  • केरल: कासरगोड, कन्नूर, वटकारा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मावेलिककारा, पथानामथिट्टा, कोल्लम, अटिंगल, तिरुवनंतपुरम
  • मणिपुर: बाहरी मणिपुर
  • मध्य प्रदेश: टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल
  • महाराष्ट्र: बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल वाशिम, हिंगोली, नांदेड़, परभणी
  • राजस्थान: टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां
  • त्रिपुरा: त्रिपुरा पूर्व
  • उत्तर प्रदेश: अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा
  • पश्चिम बंगाल: दार्जिलिंग, रायगंज, बालुरघाट

पहले चरण में 102 सीटों पर हुआ मतदान

पहले चरण में जिन राज्यों की सभी लोकसभा सीट पर मतदान हुआ उनमें तमिलनाडु (39), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), मेघालय (2), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नगालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) शामिल हैं.

इसके अलावा राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, असम और महाराष्ट्र में 5-5, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर तथा छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान संपन्न हुआ.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2024 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).