Petrol and Diesel Price Today: पेट्रोल 0.53 और डीजल 0.64 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
पेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार को लगातार 12वें दिन बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा. इन 12 दिनों में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में डीजल सात रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो गया है. लगातार 12 दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 6.55 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है और डीजल की कीमत 7.06 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई है.
Petrol and Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार को लगातार 12वें दिन बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा. इन 12 दिनों में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में डीजल सात रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो गया है. हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी के साथ कारोबार चल रहा था. तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में क्रमश: 53 पैसे, 51 पैसे, 51 पैसे और 46 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की. वहीं, डीजल के दाम में चारों महानगरों में क्रमश: 64 पैसे, 58 पैसे, 61 पैसे और 54 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई.
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर क्रमश: 77.81 रुपये, 79.59 रुपये, 84.86 रुपये और 81.32 रुपये प्रति लीटर हो गई. डीजल का दाम भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 76.43 रुपये, 71.96 रुपये, 74.93 रुपये ओैर 74.23 रुपये प्रति लीटर हो गया है. लगातार 12 दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 6.55 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है और डीजल की कीमत 7.06 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई है.
यह भी पढ़ें: Petrol and Diesel Price Today: लगातार छठे दिन बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, कच्चे तेल में नरमी जारी
अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर गुरुवार को अगस्त डिलीवरी ब्रेंट क्रूड के वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 0.38 फीसदी की कमजोरी के साथ 40.55 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था. वहीं, न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के जुलाई डिलीवरी अनुबंध पिछले सत्र से 0.79 फीसदी की नरमी के साथ 37.66 डॉलर प्रति बैरल पर कोराबार चल रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2020 01:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

