Mumbai: केईएम अस्पताल के बाहर दोस्त ने महिला को घोंपा चाकू, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार
मुंबई में स्थित केईएम अस्पताल के बाहर रविवार को 37 वर्षीय महिला को उसके दोस्त ने चाकू मार दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
मुंबई, 14 फरवरी मुंबई में स्थित केईएम (KEM Hospital) अस्पताल के बाहर रविवार को 37 वर्षीय महिला को उसके दोस्त ने चाकू मार दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक अधिकारी ने कहा कि घटना दोपहर में हुई जब आरोपी राजेश काले और पीड़िता के बीच विवाद हो गया.
उन्होंने कहा कि महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. काले पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. यह भी पढ़े: दहल उठा बदायूं: शख्स ने विवाहित महिला के घर में घुसकर उसे चाकू से गोदा, एसिड डाला
अधिकारी ने कहा, “काले और महिला दोस्त थे. महिला गोवंडी की निवासी है जहां वह अपने परिवार के साथ रहती है. आरोपी काले कुर्ला का रहने वाला है.”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2021 01:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

