एजेंसी न्यूज

France: फ्रेंच कंपनी ईडीएफ ने भारत में एक लाख मीटरों को स्थापित किया

फ्रांस की बिजली कंपनी ईडीएफ ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने भारत में एक लाख स्मार्ट मीटर लगाए हैं.

France: फ्रेंच कंपनी ईडीएफ ने भारत में एक लाख मीटरों को स्थापित किया
बिजली मीटर (Photo Credits: Pixabay)

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल : फ्रांस (France) की बिजली कंपनी ईडीएफ ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने भारत में एक लाख स्मार्ट मीटर लगाए हैं. अनुबंध के तहत आरंभ में 50 लाख स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी मीटर (Smart Electricity Meter) लगाने का कार्यक्रम था जिसमें से लगभग आधा बिहार में स्थापित किया जाएगा. ईडीएफ के एक बयान में कहा गया है, ‘‘ईडीएफ ने एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) के साथ अपने अनुबंध के तहत भारत में सफलतापूर्वक 100,000 स्मार्ट मीटर लगाए हैं.’’

बयान के अनुसार, यह भारत में लगाये जाने वाला पहला, बड़े पैमाने का प्रीपेड स्मार्ट मीटर समाधान है. अनुबंध 2019 में एक्सेंचर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (इंडिया) के साथ ईडीएफ को प्रदान किया गया. यह भी पढ़ें : गुजरात में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार का फैसला, कक्षा 1 से 9 तक के छात्र किये जाएंगे प्रमोट

ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ईडीएफ समूह, एक एकीकृत बिजली कंपनी है, जो व्यवसाय के सभी क्षेत्रों में : उत्पादन, पारेषण, वितरण, ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार, ऊर्जा सेवाओं, में सक्रिय है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2021 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).