Rajasthan: भीलवाड़ा में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत

राजस्‍थान के भीलवाड़ा जिले में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गयी है जबकि छह लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Wikimedia Commons)

जयपुर, 29 जनवरी राजस्‍थान (Rajasthan) के भीलवाड़ा जिले में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गयी है जबकि छह लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

भीलवाड़ा के अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया, ‘‘घटना जिले के मांडलगढ़ के सारण गांव की है. मामले में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि शराब पीने से बीमार हुए छह लोगों को जिला अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है.’’ उन्होंने बताया कि घटना के बाद मांडलगढ़ के थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को निल‍ंबित कर दिया गया है. यह भी पढ़े: Morena Hooch Tragedy: मुरैना जहरीली शराब कांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 24 हुई 

मुख्‍यमंत्री गहलोत ने घटना पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा अन्य पीड़ितों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.’’

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश