उत्तर प्रदेश: भगवान शनि की परिक्रमा के लिए घर से निकली महिला को अगवा कर चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी मथुरा पुलिस
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में एक महिला के साथ तब सामूहिक दुष्कर्म हुआ जब वह महिला कोकिलावन स्थित शनिदेव के मंदिर की परिक्रमा करने निकली. दो परिचित और दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है तथा महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है.
उत्तर प्रदेश के मथुरा (Mathura) जनपद में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है. पुलिस ने बताया कि कोकिलावन स्थित शनिदेव के मंदिर की परिक्रमा करने निकली एक महिला से दो परिचित और दो अज्ञात लोगों ने बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है तथा महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है.
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव की एक महिला शुक्रवार की रात कोकिलावन के शनिदेव के मंदिर की परिक्रमा के लिए घर से निकली थी. रास्ते में कार से गुजर रहे उसके दो परिचितों ने उसे लिफ्ट देने का आग्रह किया लेकिन उसने मना कर दिया.
यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र: सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई 19 वर्षीय युवती की मौत, महिला आयोग ने मामला दर्ज करने के दिए आदेश
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक दो परिचितों और दो अनजान लोगों ने महिला से बलात्कार किया. बाद में किसी तरह लोगों की मदद से उसने पुलिस को इत्तिला दी तो एसएसपी शलभ माथुर खुद मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में पूरी जानकारी कर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2019 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

