देश

Assam Shocker: असम में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से माता-पिता, बच्चे समेत 4 लोगों की मौत

असम के हैलाकांडी जिले में एक दुखद घटना में चार साल के बच्चे सहित एक परिवार के तीन सदस्यों की करंट लगने से मौत हो गई. घटना जिले के बिलाईपुर गांव की है. जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार वर्षीय राजीबुल हुसैन शेख अपने घर से निकला और किसी तरह पास की मुख्य सड़क पर पहुंचा

Assam Shocker: असम में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से माता-पिता, बच्चे समेत 4 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

Assam Shocker: असम के हैलाकांडी जिले में एक दुखद घटना में चार साल के बच्चे सहित एक परिवार के तीन सदस्यों की करंट लगने से मौत हो गई. घटना जिले के बिलाईपुर गांव की है. जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार वर्षीय राजीबुल हुसैन शेख अपने घर से निकला और किसी तरह पास की मुख्य सड़क पर पहुंचा. वहां वह तारों के संपर्क में आया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

बच्चे की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उसे बचाने के प्रयास में वे भी करंट की चपेट में आ गए. मृतकों की पहचान सूफियान अहमद शेख और हुस्नारा बेगम शेख के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा कि उनके संपर्क में आने से पड़ोस के एक अन्य स्थानीय युवक जाहिद हुसैन शेख की भी मौत हो गई. यह भी पढ़े: UP में 2 नाबालिग लड़कों की करंट लगने से मौत

चारों लोगों को पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों ने इस घटना के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2022 09:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).