देश

टेरी के पूर्व प्रमुख आरके पचौरी का निधन

द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के पूर्व प्रमुख आर के पचौरी का लंबे समय तक हृदय रोग से जूझने के बाद बृहस्पतिवार को निधन हो गया. टेरी के महानिदेशक अजय माथुर ने यह जानकारी दी. वह 79 वर्ष के थे.

टेरी के पूर्व प्रमुख आरके पचौरी का निधन
आरके पचौरी (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली: द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के पूर्व प्रमुख आर के पचौरी का लंबे समय तक हृदय रोग से जूझने के बाद बृहस्पतिवार को निधन हो गया. टेरी के महानिदेशक अजय माथुर ने यह जानकारी दी. वह 79 वर्ष के थे.

टेरी की ओर से जारी बयान में माथुर ने कहा, ''अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि टेरी के संस्थापक निदेशक आर के पचौरी का निधन हो गया है. दुख की इस घड़ी में पूरा टेरी परिवार डॉक्टर पचौरी के परिवार के साथ खड़ा है.''

2015 में पचौरी के बाद टेरी के प्रमुख बने माथुर ने कहा, ''टेरी आज जहां है, डॉक्टर पचौरी के अथक प्रयासों के कारण है. उन्होंने इस संस्था को विकसित करने और एक प्रमुख वैश्विक संगठन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.''

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2020 11:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).