Chattisgarh : राधिका खेड़ा को बीजेपी में जाना है तो जाए ,लेकिन अनर्गल आरोप नही लगाना चाहिए-पूर्व सीएम भूपेश बघेल -Video
Credit -ANI

कांग्रेस की पूर्व नेता राधिका खेड़ा ने पार्टी से नाता तोड़ लिया है और इसके बाद वो लगातार पार्टी पर आरोप लगा रही है. खेड़ा ने आरोप लगाया था की ,' उन्हें रामलला के दर्शन के लिए जाने के बाद कांग्रेस नेताओं की ओर से परेशान किया जा रहा था. अब इसपर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा की अगर राधिका को बीजेपी में जाना है तो जाए , लेकिन ऐसे अनर्गल आरोप न लगाएं. उन्होंने कहा की ,' उत्तरप्रदेश के कांग्रेस के सभी नेता अयोध्या दर्शन के लिए गए थे , इसके साथ पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी भी गए थे , उनपर तो कोई कार्रवाई नही की गई. इसके साथ उन्होंने कांग्रेस के पूर्व नेता प्रमोद कृष्णम पर कहा की ,' उन्हें बीजेपी में कोई पूछ नही रहा है और मीडिया में बने रहने के लिए वे ऐसा बयान दे रहे है. यह भी पढ़े :Madhya Pradesh: बीजेपी पर बरसे राहुल गांधी,कहा – संविधान से आदिवासियों, दलितों, पिछड़ो को जल जमीन जंगल का हक मिला है, पीएम मोदी यह अधिकार आपसे छिनना चाहते है -Video

देखें वीडियो :