Hyderabad: विदेशी छात्रा के साथ रेप की कोशिश, हैदराबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर गंभीर आरोप
हैदराबाद विश्वविद्यालय की एक विदेशी छात्रा ने एक प्रोफेसर पर उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. थाईलैंड निवासी पीड़िता ने गाचीबोवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.
हैदराबाद, 3 दिसम्बर : हैदराबाद विश्वविद्यालय (University of Hyderabad) की एक विदेशी छात्रा ने एक प्रोफेसर पर उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. थाईलैंड निवासी पीड़िता ने गाचीबोवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.
पुलिस ने शनिवार को बताया कि उन्होंने हिंदी विभाग के 69 वर्षीय प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 23 साल की पीड़िता का आरोप है कि प्रोफेसर ने उसे अपने ऑफिस बुलाया और उसका यौन शोषण करने की कोशिश की. यह भी पढ़ें : Tamil Nadu: मंदिरों में मोबाइल फोन ले जाने पर होगी पाबंदी, लोगों को असुविधा से बचाने के लिए मद्रास हाईकोर्ट ने किया फैसला
वह भागने में सफल रही और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस प्रोफेसर से पूछताछ कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2022 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

