देश

UP: अलीगढ़ जेल में बंद पांच कैदियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा पास की, हत्या और बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों में काट रहे हैं सजा; 25 से 28 साल के बीच है सभी की उम्र

अलीगढ़ जिला जेल में बंद पांच कैदियों ने ‘उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद’ (यूपी बोर्ड) की परीक्षा पहले प्रयास में ही उत्तीर्ण की है. ये सभी कैदी हत्या और बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों के जुर्म में जेल में हैं.

UP: अलीगढ़ जेल में बंद पांच कैदियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा पास की, हत्या और बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों में काट रहे हैं सजा; 25 से 28 साल के बीच है सभी की उम्र
प्रतीकात्मक

UP:  अलीगढ़ जिला जेल में बंद पांच कैदियों ने ‘उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद’ (यूपी बोर्ड) की परीक्षा पहले प्रयास में ही उत्तीर्ण की है. ये सभी कैदी हत्या और बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों के जुर्म में जेल में हैं. जेल अधिकारियों के अनुसार इन कैदियों में से तीन ने 10वीं की परीक्षा और दो ने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है. जेल अधीक्षक बृजेंद्र यादव ने बताया कि इन कैदियों के शत-प्रतिशत परिणाम ने अन्य कैदियों के लिए उम्मीद की नयी किरण पैदा की है. यादव ने संवाददाताओं को बताया कि सभी पांचों कैदियों की उम्र 25 से 28 साल के बीच है.

इनमें से एक पर हत्या का आरोप है, जबकि तीन अन्य पर नाबालिगों से बलात्कार करने के आरोप में पोस्को अधिनियम के तहत आरोप हैं. पांचवें कैदी पर तेजाब से हमला करने का मामला दर्ज है. यह सभी विचाराधीन कैदी हैं.

ये भी पढें: UP: अलीगढ़ में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला, करणी सेना ने फेंके टायर; राणा सांगा विवाद पर बढ़ा बवाल! (Watch Video)

एक नई उम्मीद की किरण

उन्होंने बताया कि योगेश पांडे पिछले पांच साल से हत्या के आरोप में जेल में बंद है. उसने 10वीं की परीक्षा में 63.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं. जेल अधीक्षक ने बताया, ‘‘इस वर्ष के परिणाम इन कैदियों के जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकते हैं, क्योंकि अब उन्हें अपनी सजा पूरी करने के बाद सामान्य जीवन जीने की उम्मीद की एक किरण दिखाई दे रही है.’’

यादव ने कहा, ‘‘वे (कैदी) अब दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रमों के माध्यम से अपनी शिक्षा जारी रखने की उम्मीद कर रहे हैं और हम उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करेंगे.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2025 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).