Palghar: पहले अपने तीन वर्ष के बच्चे की ली जान और फिर मां ने खुद की आत्महत्या, पालघर की घटना
महाराष्ट्र के पालघर में एक महिला ने खुद के ही बच्चे की हत्या कर दी और उसके बाद खुद आत्महत्या कर ली. ये दिल दहलानेवाली घटना पालघर के जव्हार गरदवाडी में हुई है.
Palghar: महाराष्ट्र के पालघर में एक महिला ने ही अपने बच्चे की हत्या कर दी और उसके बाद खुद आत्महत्या कर ली. ये दिल दहलानेवाली घटना पालघर के जव्हार गरदवाडी में हुई है. इस घटना के बाद गांव में खलबली मच गई है. जानकारी के मुताबिक 23 साल की लक्ष्मी भांबेरे नामक महिला ने अपने 3 साल के बेटे की हत्या कर दी.
बच्चे का नाम अन्वेश भांबेरे था. बच्चे की जान लेने के बाद महिला ने भी घर में आत्महत्या कर ली. गुरुवार को गरदवाडी गांव में ये घटना हुई. बताया जा रहा है महिला का पति और ससुर दोनों खेत में गए हुए थे. जब शाम को दोनों घर लौटे तो उन्हें इसकी जानकारी मिली. ये भी पढ़े :Palghar Food Poisoning Case: महाराष्ट्र के पालघर जिले में 20 आश्रम विद्यालयों के 250 से अधिक छात्र रात का खाना खाने के बाद बीमार
इस घटना के बाद पुलिस ने पंचनामा करके दोनों के शव परिजनों के हवाले किये. पुलिस के मुताबिक़ महिला ने बच्चे की हत्या और खुद आत्महत्या क्यों की , इसका कारण अब तक पता नहीं चल पाया है. इस घटना के बाद गांव में शोक फ़ैल गया है. इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2024 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

