VIDEO: बड़ा हादसा टला, दिल्ली से पूर्णिया जा रही स्पेशल ट्रेन के पार्सल कोच में लगी आग, गाजियाबाद में रोककर बुझाई गई

दिल्ली से बिहार के पूर्णिया जा रही एक स्पेशल ट्रेन के पार्सल कोच में अचानक आग लग गई. यह घटना गाजियाबाद के पास हुई, जहां समय रहते ट्रेन को रोककर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई.

(Photo Credits Twitter)

Delhi-Purnia Special Train Parcel Coach Fire Video: दिल्ली से बिहार के पूर्णिया जा रही एक स्पेशल ट्रेन के पार्सल कोच में अचानक आग लग गई. यह घटना गाजियाबाद के पास हुई, जहां समय रहते ट्रेन को रोककर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया. कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है.

स्पेशल ट्रेन के पार्सल कोच में लगी आग

आग लगने के बाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं और आसपास धुएं का गुबार फैल गया है. वीडियो में अफरातफरी का माहौल भी नजर आ रहा है. यह भी पढ़े: भयानक VIDEO: तमिलनाडु में डीजल ले जा रही मालगाड़ी में लगी भीषण आग, आसमान में धुआं ही धुआं, कई ट्रेनें रद्द

 स्पेशल ट्रेन के पार्सल कोच में लगी आग

आग बुझाने के बाद ट्रेन को आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया है. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. रेलवे और स्थानीय प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें