Delhi fire: दक्षिण पश्चिम दिल्ली में झुग्गी बस्ती में लगी आग, तीन लोग झुलसे
दक्षिणपश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में बृहस्पतिवार देर रात एक झुग्गी बस्ती में आग लग गई जिसमें तीन लोग झुलस गए और 14 झुग्गियां जलकर खाक हो गई.
नयी दिल्ली, 19 मार्च : दक्षिण पश्चिम दिल्ली (South west delhi) के वसंत कुंज इलाके में बृहस्पतिवार देर रात एक झुग्गी बस्ती (Slum) में आग लग गई जिसमें तीन लोग झुलस गए और 14 झुग्गियां जलकर खाक हो गई. पुलिस ने बताया कि घायलों में मुकेश (45) और चार तथा दो साल के दो बच्चे शामिल हैं.
उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना देर रात दो बजकर 45 मिनट पर मिली और दमकल की नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि आग झुग्गियों के पास कूड़े के ढेर में लगी. यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में कायम है सीएम योगी का जलवा, एक और बड़ी जीत के लिए तैयार है बीजेपी
हादसे में कुल 14 झुग्गियां जलकर खाक हो गई. आग पर बाद में काबू पा लिया गया. पुलिस ने बताया कि दो बच्चोंको बचाने की कोशिशकेश झुलस गया.
Tags
संबंधित खबरें
Delhi: 2005 में दीपावली के दो दिन पहले दिल्लीवासियों ने देखा था सबसे खौफनाक मंजर, 60 से अधिक लोगों ने गंवाई थी जान
Delhi Fire Update: दिल्ली में दिवाली के मौके पर दमकल विभाग ने संभाला मोर्चा, रात 12 बजे तक 269 और सुबह 6 बजे तक करीब 400 फायर कॉल्स आए
Delhi Brahmaputra Apartment Fire: दिल्ली के VVIP इलाके में हड़कंप! ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, कई सांसदों का है आवास
Delhi Shocker: दिल्ली पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर ठगने वाले युवक को किया गिरफ्तार
\