Fire at a Studio in Goregaon: मुंबई के गोरेगांव स्थित स्टूडियो में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची 8 दमकल विभाग की गाड़ियां
मुंबई के गोरेगांव इलाके में मंगलवार को एक स्टूडियो में बिशन आग लगने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि ये स्टूडियो गोरेगांव लिंक रोड स्थित इनऑर्बिट मॉल के करीब है. स्टूडियो में आग लगने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया जिसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया.
Fire at Studio in Goregaon: मुंबई के गोरेगांव इलाके में मंगलवार को एक स्टूडियो में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि ये स्टूडियो गोरेगांव लिंक रोड स्थित इनऑर्बिट मॉल के करीब है. स्टूडियो में आग लगने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया जिसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया. फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.
न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि गोरेगांव के एक स्टूडियो में आग लगी है. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है.
Mumbai: Fire breaks out at a studio in Goregaon, 8 fire tenders present at the spot. No injuries reported yet. More details awaited.
— ANI (@ANI) February 2, 2021
आपको बता दें कि मुंबई के गोरेगांव इलाके में देश के कई मशहूर फिल्म स्टूडियोज मौजूद हैं जिसमें फिल्मसिटी, फिल्मिस्तान स्टूडियोज समेत अन्य स्टूडियो मौजूद हैं. मशहूर टीवी शो द कपिल शर्मा शो, कौन बनेगा करोड़पति, बिग बॉस 14 की शूटिंग भी गोरेगांव के इन स्टूडियोज में की जाती है.
बता दें कि सितंबर, 2019 में इसी इलाके में फिल्मिस्तान स्टूडियो में भीषण आग लग थी जिसमें काफी नुकसान भी हुआ था. ये आग फिल्म 'कुली नंबर. 1' के सेट पर लगी थी लेकिन खुशनसीबी से इसमें किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2021 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

