मुंबई: बांद्रा वेस्ट के नर्गिस दत्त नगर में लगी भीषण आग
जिस इलाके में यह आग लगी है वह बांद्रा-वरली सी लिंक से करीब है
मुंबई: मायानगरी मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके के नर्गिस दत्त में मंगलवार को भीषण आग लगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार झुग्गियों में ये आग लगी है. ख़बरों के अनुसार अली यावर जंग अस्पताल के करीब ये बांद्रा रिक्लेमेशन में लगी है. दमकल की 10 से 12 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है. पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है.
जिस इलाके में यह आग लगी है वह बांद्रा-वरली सी लिंक से करीब है. फिलहाल दमकल के अधिकारी आग बुझाने की कवायद में जुटे हैं. आग लगने के कारण के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है.
Avoid off ramp near Bandra Reclamation, big fire looks like originated from the shanty under the bridge. #mumbai #bandra pic.twitter.com/w0FB5o56bm
— Mike Melli (@mikemelli) October 30, 2018
पुलिस जांच में जुटी हुई है. बता दें कि पिछले साल मुंबई के पिछले साल लगभग इसी समय बांद्रा ईस्ट के गरीब नगर में बने झुग्गियों में आग लग गई थी. अचानक आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2018 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

