SSC JE Final Result 2025 Declared: एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित; ssc.gov.in पर ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट PDF

कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है. आयोग द्वारा कुल 1,731 उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर मेरिट सूची देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

SSC JE Final Result 2025 Declared: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम (Final Result) आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया है. भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम और मेरिट सूची देख सकते हैं.

आयोग के अनुसार, यह अंतिम परिणाम 20 और 21 जुलाई 2026 को आयोजित की गई अनिवार्य स्लाइडिंग और पहचान सत्यापन (Identity Verification) प्रक्रिया पूरी होने के बाद तैयार किया गया है. इससे पहले आयोग ने 9 जुलाई को टेंटेटिव आवंटन का पहला दौर (FRTA) जारी किया था. यह भी पढ़ें: UP TET Admit Card 2026: यूपी टीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, upessc.up.gov.in पर ऐसे करें डाउनलोड

कुल 1,731 उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,731 उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए अनंतिम रूप से (Provisionally) शॉर्टलिस्ट किया गया है. उम्मीदवारों का अंतिम विभाग आवंटन उनकी मेरिट, आवेदन के समय भरी गई पद प्राथमिकताओं और सत्यापन प्रक्रिया के दौरान चुने गए विकल्प (Fix/Float) के आधार पर किया गया है.

आवंटन प्रक्रिया के मुख्य आंकड़े:

SSC JE 2025 Final Result कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार अपना परिणाम देखने और मेरिट सूची डाउनलोड करने के लिए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर ऊपर दिए गए 'Result' अनुभाग पर क्लिक करें.
  3. Junior Engineer (Civil, Mechanical and Electrical) Examination 2025 Final Result लिंक का चयन करें.
  4. चयनित उम्मीदवारों की सूची वाला परिणाम PDF आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  5. Ctrl + F (या मोबाइल में सर्च विकल्प) का उपयोग करके अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें और अपना परिणाम जांचें.

इन प्रमुख विभागों में होगी नियुक्तियां

शॉर्टलिस्ट किए गए सफल उम्मीदवारों की सिफारिश संबंधित उपयोगकर्ता विभागों को भेज दी गई है. चयनित अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के विभिन्न प्रमुख मंत्रालयों और विभागों में जूनियर इंजीनियर के पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी, जिनमें शामिल हैं:

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद अब दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) और नियुक्ति की आगे की प्रक्रिया संबंधित आवंटित विभागों द्वारा ही पूरी की जाएगी.

Share Now